×

नीयत पर सवाल! गायत्री प्रजापति और डॉ. अयूब मामलों की जांच के अधिकारी हटे

aman
By aman
Published on: 10 April 2017 8:58 AM GMT
नीयत पर सवाल! गायत्री प्रजापति और डॉ. अयूब मामलों की जांच के अधिकारी हटे
X
नीयत पर सवाल! गायत्री प्रजापति और डॉ. अय्यूब मामलों की जांच कर रही अधिकारियों को हटाया गया

लखनऊ: राजधानी के चर्चित मामलों की विवेचना कर रही महिला अधिकारियों को हटा दिया गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान गायत्री प्रसाद प्रजापति और डॉ. अयूब के मामलों ने खूब सुर्खियां बटोरने वाली और अब इन मामलों की जांच कर रही महिला अधिकारियों को भी हटाया गया है। जिसके बाद अब पुलिस अफसरों की नीयत पर ही सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

ये भी पढ़ें ...गायत्री प्रजापति प्रकरण: पीड़िता ने डिप्टी SP के खिलाफ दर्ज कराया बेटियों के अपहरण का मुकदमा

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ दर्ज रेप केस की जांच कर रही महिला डीएसपी आलमबाग अमिता सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह आईपीएस अधिकारी डॉ. मिनाक्षी गुप्ता को आलमबाग का नया सीओ नियुक्त किया गया है। मीनाक्षी गुप्ता डॉ. अयूब के खिलाफ मंदियाओं में दर्ज केस का सुपरविज़न कर रही थीं। यही नहीं, डॉ. अयूब केस की जांच अधिकारी सीओ बख्शी का तालाब तनु उपाध्याय को भी हटाया गया है। उनकी जगह अमिता सिंह को बख्शी का तालाब सर्किल का नया डीएसपी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें ...गैंगरेप मामला: गायत्री प्रजापति सहित अन्य के खिलाफ पीड़िता की बेटी का भी बयान दर्ज

उठ रहे नीयत पर सवाल

इन अफसरों के हटाए जाने के बाद पुलिस अफसरों की नीयत पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि अमिता सिंह, गायत्री प्रसाद प्रजापति मामले में जांच को पूरा कर रही थीं, जिस वजह से उन्हें हटाया गया है। अमिता सिंह की पहचान सख्त पुलिस अफसर के तौर पर रही है।

ये भी पढ़ें ...पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज, यौन शोषण का आरोप

जांच की तेज रफ्तार तो वजह नहीं

कुछ इसी तरह डॉ. अय्यूब मामले में सुपरविज़न अफसर डॉ. मीनाक्षी गुप्ता को भी हटाया गया है। मीनाक्षी गुप्ता ट्रेनी आईपीएस ऑफिसर हैं। वो डॉ. अय्यूब मामले की जांच तेज़ गति से आगे बढ़ाने की कोशिश में थीं। अब आरोप लग रहे हैं कि डॉ. अय्यूब को बचाने की कोशिश के चलते डॉ. मीनाक्षी गुप्ता का ट्रांसफर किया गया है।

ये भी पढ़ें ...पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अयूब पर यौन शोषण का आरोप, पीड़ित पिता बोला- बदनामी के डर से चुप था

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story