×

गायत्री की पत्नी ने कहा- मेरे पति को कांग्रेस ने फंसाया, जल्द करूंगी नाम का खुलासा

Gagan D Mishra
Published on: 8 Oct 2017 10:59 AM GMT
गायत्री की पत्नी ने कहा- मेरे पति को कांग्रेस ने फंसाया, जल्द करूंगी नाम का खुलासा
X

अमेठी: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने में कांग्रेस के कुछ नेताओं ने अहम भूमिका निभाई है। समय आने पर इन नेताओं के नामों का खुलासा भी किया जायेगा। रविवार को मीडिया से मुखातिब हुई पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी देवी ने ये आरोप लगाये।

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महराजी देवी ने कहा कि गांधी परिवार से अमेठी की आम जनता को जो उम्मीदें थीं राहुल गांधी उस पर खरे नही उतरे। राहुल गांधी के पास अमेठी के विकास को लेकर कोई सोच नही है। जनता से भावनात्मक खिलवाड़ कर राहुल ने अमेठी को धोखा दिया तो कांग्रेस ने पूरे देश को।

पूर्व मंत्री की पत्नी ने हमलावर होते हुए कांग्रेस को धोखेबाज पार्टी बताई। उन्होंने पूर्व मंत्री को फर्जी मामले में फ़साये जाने की साजिश में कांग्रेस के कुछ नेताओं के शामिल होने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि कांग्रेस नही चाहती थी कि अमेठी और रायबरेली में उसके अलावा किसी दूसरी पार्टी का नेता प्रतिनिधित्व करे। यही कारण रहा कि समझोते के बावजूद कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली की सीटों पर दावा ठोंका। बात नही बनी तो सपा को हराने के लिए प्रत्याशी उतारे।

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाने वाली महिला का नाता भी कांग्रेस से है। उन्होंने कहा कि समय आने पर कांग्रेस के उन नेताओं के नामों को उजागर भी करेंगी जिन्होने पूर्व मंत्री को फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रची है।

Gagan D Mishra

Gagan D Mishra

Next Story