×

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची घाघरा, गोंडा से बुलाई गई फ्लड पीएसी

By
Published on: 20 July 2016 6:29 AM GMT
खतरे के निशान से ऊपर पहुंची घाघरा, गोंडा से बुलाई गई फ्लड पीएसी
X

बहराइच: घाघरा के बढ़ते जल स्तर से कैसरगंज के 17 गांवों में बाढ़ आ गई है, जिसके चलते इन गांवों में रहन वालों की जिंदगी संकट में है। राहत कार्य के लिए प्रशासन ने गोंड़ा से फ्लड पीएसी बुलाई है, जो कि बाढ़ मे फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं।

खतरे के निशान से ऊपर पहुंची घाघरा

-महसी और कैसरगंज में हालात काफी खराब हो गए हैं।

-एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी के खतरे का निशान १०६.०७ मीटर है।

-इसके सापेक्ष नदी का जलस्तर १०६.७१६ मीटर रिकॉर्ड हुआ।

ये भी पढ़ें...बाढ़ के कहर से निजात, नदियों पर निगरानी के लिए लगा FLOOD ALERT SYSTEM

-घाघरा नदी खतरे के निशान से ६४ सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है।

-इसके चलते नदी के उस पार बसे गांव के घरों में तीन फीट तक पानी पहुंच गया है।

water

क्या कहते हैं अपर जिलाधिकारी?

-गोंडा से फ्लड पीएसी बुलाई गई है। नाव और स्टीमर के इंतजाम किए गए हैं।

-नदी के तेज बहाव में स्टीमर से ही उस पार जाना संभव है।

-ग्रामीणों को हर हालत में सुरक्षित निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें...यूपी में कहर बरपा रहीं नदियां, फसलें बर्बाद, लोग पलायन को मजबूर

-राजस्वकर्मियों के द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों पर नजर रखी जा रही है।

-अब तक जनहानि की सूचना नहीं है।

Next Story