×

Ghaziabad Pitbull Dog Attack: पिटबुल अटैक का 'Hero' उबेद खान, जान की परवाह न कर बचाई थी मासूम कुश की जान

Ghaziabad Pitbull Dog Attack: पिटबुल डॉग ने कुश को इतनी जोर से जकड़ रखा था कि वह उससे खुद को छुड़ा नहीं पाता है।

aman
Written By aman
Published on: 9 Sep 2022 2:07 PM GMT (Updated on: 9 Sep 2022 2:07 PM GMT)
Ghaziabad Pitbull Attack Rescue Hero Ubaid Khan
X

Ghaziabad Pitbull Attack Rescue Hero Ubaid Khan

Ghaziabad Pitbull Dog Attack: एनसीआर क्षेत्र आजकल पालतू कुत्तों का आतंक चरम पर है। गाजियाबाद (Ghaziabad) स्थित संजय नगर सेक्टर- 23 के एक पार्क में खेल रहे 10 वर्षीय कुश त्यागी (Pitbull Attack on Kush Tyagi) पर पिटबुल नस्ल के एक कुत्ते ने हमला बोल दिया। इस हमले में मासूम बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फिलहाल कुश सदमे में है। उसकी करीब ढाई घंटे सर्जरी चली, जिसमें 150 टांके लगाए गए। जब कुश पिटबुल से बचने की जद्दोजहद में था तब एक युवक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बच्चे को कुत्ते की चंगुल से छुड़ाया।

पिटबुल अटैक के वायरल वीडियो में बच्चा जोर-जोर से चीखता नजर आ रहा है। तभी उबेद खान नाम का युवक उसे बचाने आगे आता है। उबेद खान नाम का ये शख्स गाजियाबाद के संजय नगर में ही रहता है। उबेद ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कुश त्यागी को पिटबुल के चंगुल से छुड़ाया। अगर उबेद मौके पर अपनी जान की परवाह किए बिना बहादुरी नहीं दिखाता तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

पिटबुल अटैक का 'हीरो' उबेद

पिटबुल डॉग ने कुश को इतनी जोर से जकड़ रखा था कि वह उससे खुद को छुड़ा नहीं पाता है। यह देख उबेद आगे आता है, तब कहीं जाकर कुत्ते को कुश से अलग किया जाता है। इसके बाद कुश के पिता सचिन त्यागी उसे अस्पताल ले जाते हैं। गंभीर घायल कुश को 150 टांके पड़े। पूरे इलाके में उबेद की तारीफ हो रही है। संजय त्यागी और उनका परिवार उबेद खान को हीरो मान रहा है। इलाके में आजकल उबेद खान की ही चर्चा है।

अब कुत्ते की आवाज से भी डर रहा कुश

घायल बच्चे के पिता सचिन त्यागी (Kush Tyagi's Father Sachin Tyagi) ने बताया कि, इस हादसे के बाद से कुश सदमे में है। वह अब कुत्ते की आवाज से भी डरने लगा है। अस्पताल से लौटने के बाद वह घर में बिस्तर पर ही लेटा रहता है। उसके अंदर खौफ इतना है कि अकेले नहीं रह पा रहा। घर का कोई न कोई सदस्य उसके साथ जरूर रहता है। बावजूद, अगर बाहर से कुत्ते की आवाज आती है तो वह डर जाता है। पास बैठे लोगों को पकड़ लेता है।

पिटबुल के मालिक पर जुर्माना, निगम ने चलाया अभियान

यह मामला सामने आने के बाद गाजियाबाद नगर निगम ने कुत्ते के मालिक जुर्माना लगा दिया है। पिटबुल के मालिक ललित पर निगम की तरफ से 5000 रुपए का जुर्माना लगाया है। गाजियाबाद नगर निगम की तरफ से ये कार्रवाई बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ते को अवैध रूप से पालने पर की गई है। आपको बता दें कि, गाजियाबाद नगर निगम अवैध रूप से कुत्ता पालने के खिलाफ अभियान चला रहा है।

क्या था मामला?

पिटबुल अटैक में घायल 10 वर्षीय कुश के पिता सचिन त्यागी बताते हैं कि, यह घटना 3 सितंबर 2022 की है। पिटबुल के मालिक ललित की बेटी कुत्ते को टहला रही थी। इसी दौरान कुत्ता उससे छूटकर भाग जाता है। कुश भी वहीं खेल रहा था, जिस पर कुत्ते ने हमला कर दिया। इसके बाद एक युवक सामने आय और हिम्मत दिखाते हुए कुत्ते को कुश से अलग किया। लोगों उस युवक की सराहना की। कुत्ते की जकड़ से छुड़ाने में उस युवक को बड़ी मशक्कत हुई। आपको बता दें कि, एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद में पालतू कुत्तों के हमले का ये तीसरा मामला है। इससे पहले राजनगर एक्सटेंशन की लिफ्ट में कुत्ते ने बच्चे पर हमला किया था। उसके बाद ही किताब वाली गली में भी बच्चे को कुत्ते ने काटा था।

चिल्लाता रहा कुश, काटता रहा पिटबुल

गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर- 23 के पार्क में पिटबुल के जानलेवा हमले में कुत्ते ने 10 वर्षीय कुश त्यागी पर हमला कर दिया था। कुत्ता 10 सेकेंड तक बच्चे को काटता रहा। इस हमले में बच्चा लहूलुहान हो गया था। चेहरे से उसका मांस तक निकल आया था। इस हमले में बच्चे के गाल, कान तथा हाथ पर गहरे जख्म हो गए। जिसके लिए डॉक्टर्स को ढाई घंटे तक सर्जरी करनी पड़ी। डॉक्टर ने बच्चे को 150 टांके लगाए।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story