Ghaziabad News: लू के अलर्ट के बीच हफ्तेभर में बदलेगा मौसम का मिजाज

Ghaziabad News: मई के आखिरी सप्ताह में तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया है। गाजियाबाद में सोमवार का दिन काफी गर्मी भरा रहा है। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 28 May 2024 7:21 AM GMT
ghaziabad news
X

गाजियाबाद में भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत (न्यूजट्रैक)

Ghaziabad News: जिले में भीषण गर्मी से देहात से लेकर शहर तक लोग परेशान है। भीषण गर्मी और लू के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गाजियाबाद में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इससे लोगों का हाल बेहाल है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव के अनुसार मंगलवार को दिन का तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।

मई के आखिरी सप्ताह में तापमान ने तोड़ा रिकार्ड

मई के आखिरी सप्ताह में तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिया है। गाजियाबाद में सोमवार का दिन काफी गर्मी भरा रहा है। दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसमें 4.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री बढ़कर 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में हवा न चलने से लोगों ने उमस महसूस की है। गर्मी के धूप से तपती सड़क पर पानी का भ्रम होता है, इसे मरीचिका कहते हैं। ऐसी ही मरीचिका एनएच-9 पर देखने को मिली। लोगों का दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी के चलते सुबह दस बजे से बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। लोग जरूरी काम के लिए बाहर निकलने पर कपड़ा और चेहरे पर मास्क का प्रयोग कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी गई है। मौसम विभाग ने 27 मई से 29 मई तक गाजियाबाद सहित गौतमबुद्धनगर और एनसीआर के जिलों में भीषण लू चलने की आशंका जताई है।

30 मई से मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज ने बताया कि एनसीआर के जिलों में 30 मई से मौसम में बदलाव की आशंका है। नौतपा शुरू होते ही दिन के साथ रात भी गरम हो रही है। दिन में लू ने परेशान किया तो गर्मी अधिक होने से रात में भी लोगों को गर्मी से चैन नहीं मिल रहा है। शाम होने पर गर्मी की तपिश बढ रही है। इस समय अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने से एसी भी काम करना बंद कर रहे हैं। ऐसी गर्मी में कूलर से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को लू चलने और दिन व रात गरम रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने लू के प्रकोप को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। इसमें 28 व 29 मई को रेड जोन में रखा है। सभी उम्र के लोग गर्मी में बीमारी और हीट स्ट्रोक की संभावना अधिक हो रही है। मौसम विभाग ने इस दौरान हल्के व सूती कपड़े पहनने, अधिक से अधिक पेय पदार्थ लेने की सलाह दी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story