×

Ghaziabad: डबल मर्डर से सनसनी, घर में मिला मां-बेटे का शव, पति की हालत नाजुक

Ghaziabad: जिले के कविनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत महिंद्रा एन्क्लेव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 14 March 2024 10:03 AM GMT (Updated on: 14 March 2024 11:14 AM GMT)
ghaziabad news
X

गाजियाबाद में मां-बेटे का घर में मिला शव (न्यूजट्रैक)

Ghaziabad News: जिले के कविनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत महिंद्रा एन्क्लेव में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी। महिंद्रा एन्क्लेव में एक घर में मां और बेटे का शव संदिग्धावस्था में पड़ा मिला। वहीं पति भी घर में घायल अवस्था में मिला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इलाके में एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार कविनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत महिंद्रा एन्क्लेव बी 1 में अमरदीप शर्मा अपनी पत्नी सोनू और बेटे विनायक वशिष्ठ के साथ रहते हैं। गुरूवार को दोपहर दो बजे के करीब अमरदीप के छोटे भाई ने फोन पर चाची संगीता को घटना की जानकारी दी। उनके भाई ने बताया कि अमरदीप का फोन आया था। उसने कहा कि किसी ने उन पर हमला कर दिया है। उन्हें बचा लो। चाची संगीता को फोन पर जैसे ही घटना की जानकारी मिली वह दौड़ते -दौड़ते अमरदीप के घर पहुंची। लेकिन वहां दरवाजा बंद मिला।

संगीता ने पड़ोस के लोगों की मदद से घर का गेट खुलवाया। जैसे ही लोग घर में पहुंचे। चारों तरफ खून देख सभी के पैरों तले जमीन खिसक गयी। घर में मां सोनू और उसके बेटे विनायक का शव बेड पर पड़ा हुआ था। वहीं पति अमरदीप गंभीर रूप से घायल हालत में पलंग के नीचे पड़े हुए थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बतायी है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किये है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक अमरदीप मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। कांगड़ा में उनका क्राकरी का काम भी है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में कर्ज का मामला सामने आया है। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि कर्ज न चुका पाने पर हताश होकर अमरदीप ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दिया और फिर आत्महत्या के प्रयास किया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story