×

Ghaziabad News: मंदिर तोड़ने के विरोध में दस मई को नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन

Ghaziabad News: विहिप के महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग ने बताया कि अब तक नगर निगम द्वारा 12 मंदिरों को ध्वस्त किया गया है। विरोध के बाद भी निगम अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 8 May 2024 1:23 PM GMT
Ghaziabad News
X

प्रेस वार्ती करते विहिप नेता। (Pic: Newstrack)

Ghaziabad News: विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल दस मई को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहा है। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि नगर निगम हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त कर रहा है। विहिप के महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग ने बताया कि अब तक नगर निगम द्वारा 12 मंदिरों को ध्वस्त किया गया है। विरोध के बाद भी निगम अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम के इस कार्य से विश्व हिंदू परिषद नाराज है और एकतरफा कार्रवाई के विरोध में 10 मई को नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।

इन मंदिरों पर चला बुलडोजर

बिहारी पुरा विजयनगर, जी ब्लॉक प्रताप विहार, कुटी मंदिर प्रताप विहार, सिद्धार्थ विहार बागू, जे ब्लॉक प्रताप विहार, अंडरपास जल निगम प्रताप विहार, नंदग्राम में ई ब्लॉक पार्क में मंदिर, हिमालय तनिष्क के पास बालाजी मंदिर, राजनगर एक्सटेंशन में चार्ल्स कैरल सोसायटी मंदिर, विवेकानंद नगर डबल स्टोरी मंदिर, शिव मंदिर अर्थला, कवि नगर गाजियाबाद के मंदिरों को तोड़ा गया है।

10 मई को प्रदर्शन

आलोक गर्ग ने आरोप लगाया कि नगर निगम पीर मजारों को छोड़कर सिर्फ हिन्दू मंदिरों को ही ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रही है जो सीधे तौर पर हिन्दू धर्म की आस्था पर चोट है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में कोई मंदिर तोड़ने दिया जाएगा। अगर अब मंदिरों में बुलडोजर चलाया गया जो हम लोगों के ऊपर से चढ़कर मंदिर तक पहुंच सकेगा। इसके विरोध में दस मई को हिन्दू संगठन नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी मांग रखेंगे। अगर इसके बाद भी मंदिरों को तोड़ना बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। प्रेसवार्ता में विहिप के प्रांततीय सह विधि विनय कक्कड, बजरंग दल से गौरव सिंह, पवन अग्रवाल, महानगर सहमंत्री विवेक गोस्वामी, नवीन गौतम, राजीव शर्मा, अश्वनी शर्मा, मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story