Ghaziabad: पहले बनाए संबंध और फिर कर दी सकेंद्र की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

Ghaziabad: सकेंद्र मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। फहीम और सकेंद्र दोनों आपस में मिलने लगे और इसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के साथ संबंध बनाने लगे।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 11 May 2024 12:39 PM GMT
ghaziabad news
X

गाजियाबाद पुलिस ने किया सकेंद्र हत्याकांड का खुलासा (न्यूजट्रैक)

Ghaziabad News: पुलिस ने अंकुर विहार थाना क्षेत्र में 8 मई को हुई सकेंद्र नामक युवक की हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने फहीम नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों में शारीरिक संबंध बन गए और इस दौरान फहीम ने सकेंद्र की हत्या कर दी। पूरे मामले की सच्चाई सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सकेंद्र मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले दोनों की मुलाकात एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। फहीम और सकेंद्र दोनों आपस में मिलने लगे और इसके बाद धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के साथ संबंध बनाने लगे। हत्या के दिन यानी 2 मई को सकेंद्र ने फहीम को फ्लैट पर बुलाया था। जिसके बाद दोनों ने पहले तो एक दूसरे साथ संबंध बनाए फिर वीडियो बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फहीम ने मृतक के पहने हुए कपड़ों से ही गला दबाकर सकेंद्र की हत्या कर दी थी।

डीसीपी ग्रामीण विवेकचंद्र यादव ने बताया कि 8 मई को फ्लैट से दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। जब पुलिस ने फ्लैट का गेट खोलकर देखा तो सकेंद्र मृत अवस्था में पाया गया। इसके बाद पुलिस की टीम लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। सीसीटीवी की मदद से आरोपी फहीम को दिल्ली के पुस्ता खजुरी मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि सकेंद्र ने संबंध बनाते हुए फहीम की वीडियो बना ली थी। जिसकी वजह से दोनों में विवाद बढ़ गया। सकेंद्र फहीम से साथ रहने की जिद भी कर रहा था। यही सकेंद्र की मौत का कारण बना। बहरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story