×

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम ने लांच किया अपना ऐप, लोगों को मिलेगी 66 सेवाएं

Ghaziabad News: नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा उनका जन समस्याओं की त्वरित समाधान हेतु गाजियाबाद 311 अप की विस्तृत जानकारी दी। गाजियाबाद 311 एप के माध्यम से जन समस्याओं का कम समय में निस्तारण हो सकेगा।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 11 March 2024 3:59 PM GMT
Ghaziabad News
X

Ghaziabad News (Pic:Newstrack)

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम द्वारा लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें गाजियाबाद 311 एप का शुभारंभ महापौर की अध्यक्षता में किया गया। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा महापौर सुनीता दयाल का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। अतिथियों में विधायक अतुल गर्ग, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, चीफ वार्डन सिविल डिफेंस ललित जायसवाल, करनल टीपीएस त्यागी, एचडीएफसी बैंक से अक्षय कुमार दीक्षित तथा सीडीओ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी पार्षद, कई सामाजिक संस्थाएं तथा आरडब्ल्यूए पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। उपस्थित जनों ने गाजियाबाद 311 एप के भव्य शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी तथा गाजियाबाद नगर निगम टीम का उत्साहवर्धन किया।

जन समस्याओं का कम समय में होगा निस्तारण

नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा उनका जन समस्याओं की त्वरित समाधान हेतु गाजियाबाद 311 अप की विस्तृत जानकारी दी। गाजियाबाद 311 एप के माध्यम से जन समस्याओं का कम समय में निस्तारण हो सकेगा। ऐप से क्षेत्रीय पार्षदों तथा अधिकारियों के समस्याओं का समाधान होगा। नगर आयुक्त द्वारा शहर निवासियों को बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम एप के माध्यम से कम समय में बेहतर कार्य कर सकेंगे। सभी अधिकारियों व टीम को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। छोटी से छोटी तथा बड़ी से बड़ी समस्या भी इस ऐप के माध्यम से त्वरित कार्यवाही के अंतर्गत निस्तारित होगी।

गाजियाबाद 311 एप शहर वासियों के लिए होगा लाभकारी

महापौर सुनीता दयाल द्वारा गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के द्वारा जन समस्याओं के समाधान में किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही सही प्रकार से एप कम करें इस पर विशेष जोर देते हुए सभी अधिकारियों को मंच के माध्यम से निर्देश भी दिए। गाजियाबाद 311 एप शहर वासियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा तथा स्मार्ट वर्किंग से गाजियाबाद स्मार्ट होगा। कार्यक्रम में उपस्थित शहर विधायक अतुल गर्ग द्वारा गाजियाबाद नगर निगम की कार्यशैली की बदलते स्वरूप को देखते हुए कार्यों के प्रशंसा की तथा शहर हित में त्वरित कार्यवाही पर निगम के कार्यों को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में महापौर तथा अन्य अतिथियों द्वारा मिलकर गाजियाबाद 311 एप का शुभारंभ किया तथा उपस्थित जनों का ऐप डाउनलोड कराया। एप की संपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई। पूरी प्रक्रिया के माध्यम से जागरूक निवासियों ने एप का इस्तेमाल शुरू किया। नगर निगम द्वारा शहर के विकास में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसके सहयोग के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से 311 एप में और उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य सहयोग किया गया। स्वच्छता के क्षेत्र में गाजियाबाद नगर निगम भारतवर्ष में टॉप 3 में स्थान प्राप्त करें जिसके लिए लगातार कुशल नेतृत्व में कार्य हो रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जागरुक होकर ऐप डाउनलोड करने के उपरांत अपनी खुशी जाहिर की। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद दिया गया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story