TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Ghaziabad: पत्नी और ससुराल वालों को बताया मौत का जिम्मेदार, फंदे से झूला युवक...सुसाइड नोट में खुलासा

Ghaziabad Crime News: एसीपी की मानें तो विशाल पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान था। सुसाइड नोट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि, उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 29 Jan 2024 10:35 AM GMT
Ghaziabad Crime News
X

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media) 

Ghaziabad Crime News: गाज़ियाबाद लोनी थाना क्षेत्र के गांव बंथला निवासी 24 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि, मृतक अपनी पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है मामला?

लोनी थाना क्षेत्र के गांव बंथला के राम एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय विशाल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा परिवार के साथ रहता था। वह एक कंपनी में नौकरी करता था। जून, 2023 में उसकी शादी लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गया। बताया जाता है कि, दिसम्बर आते-आते रिश्ते ज्यादा ख़राब हो गए। एक दिन झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई।

पत्नी-ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया

हालांकि, विशाल ने उसे लाने का प्रयास किया, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य (ACP Suryabali Maurya) का कहना है कि, 'पीआरवी के माध्यम से विशाल के आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की। विशाल का शव पंखे के कुंडे में फंदे से लटका मिला। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में विशाल ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।'

परिजनों ने दी तहरीर

एसीपी की मानें तो विशाल पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान था। सुसाइड नोट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि, उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, एसीपी का कहना है कि युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story