TRENDING TAGS :
Ghaziabad News: गाज़ियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गंभीर बीमारियों की जानकारी देने वाली 'स्पेशल फ्लिप बुक', घर घर जाकर किया जाएगा जागरूक
Ghaziabad News: ग़ज़ियाबाद के एडिशनल CMO ने बताया कि 40 पेज की इस बुक में गंभीर बीमारियों समेत कुल 34 टॉपिक्स पर विस्तार से बताया गया है।
Ghaziabad News Today Health Department Releases Special Flip Book Giving Information About Serious Diseases
Ghaziabad News Today: गाज़ियाबाद स्वास्थ्य विभाग ने जारी की गंभीर बीमारियों की जानकारी देने वाली 'स्पेशल फ्लिप बुक', घर घर जाकर किया जाएगा जागरूकठंड के मौसम में अनेकों बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं, ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को अलग अलग बीमारियों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य संदेश नाम से एक फ्लिप बुक को लांच किया है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि इस बुक में आम लोगों को जागरूक करने के लिए 35 गंभीर बीमारियों व स्वास्थ्य से जुड़े अन्य जरूरी विषयों पर गया है। इस बुक की लॉन्चिंग गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन और नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने एक साथ की।
आशा व एएनएम को मिलेगी फ्लिप, जन-जन के बीच जाकर देंगे जानकारी
ग़ज़ियाबाद के एडिशनल CMO ने बताया कि 40 पेज की इस बुक में गंभीर बीमारियों समेत कुल 34 टॉपिक्स पर विस्तार से बताया गया है। इस बुक को लांच करने का मुख्य उद्देश्य हमारी टीम के जरिये आम लोगों तक स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर बीमारियों और उनसे बचाव को लेकर जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि ये बुक शुरुआत में आशा, एएनएम और स्टाफ नर्स को दी जाएंगी, जो घर घर जाकर आम लोगों के बीच में बुक में बताई गईं गंभीर बीमारियों और उनसे बचाव की जानकारी देंगी।
बुक में इन विषयों पर दी गई जानकारी
गाज़ियाबाद के एडिशन CMO ने बताया कि इस फ्लिप बुक में रक्तदान के फायदे, आयुष्मान कार्ड कैसे बनाएं, 108 और 102 एम्बुलेंस सेवा से जुड़ी जानकारी, योगा के फायदे समेत अन्य जरूरी विषयों पर जानकारी दी गई है। इसके साथ ही हैपेटाइटस के बारे में, HIV, यौन संबंधी जानकारी, TB, कुष्ट रोग, डेंगू मलेरिया, तम्बाकू से नुकसान, नशे से होने वाली जानलेवा बीमारी, डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, महिलाओं से सम्बंधित गंभीर बीमारी, वायु प्रदूषण, शीतलहर, एनीमिया के रोकथाम व बचाव आदि मिलाकर कुल 35 टॉपिक को 40 पेज की इस बुक में कवर किये गए हैं।
प्रतिदिन के हिसाब से एक टास्क होगा पूरा
एडिशन CMO ने बताया कि आशा, एएनएम और स्टाफ नर्स को उपलब्ध कराई जाने वाली इस फ्लिप बुक के जरिए आम लोगों तक स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जाएगी। इसके लिए आशा, एएनएम और स्टाफ नर्स को प्रतिदिन एक टॉपिक टास्क के तौर पर पूरा करने को कहा गया है। ये लोग रोजाना घर घर जाकर एक एक टॉपिक पर बात करेंगी और उससे जुड़ी जानकारी देंगी। इससे एआम लोगों को तो बीमारी, उससे बचाव और अन्य जरूरी जानकारी होगी ही लेकिन इसके साथ ही स्टाफ नर्स और आशा, एएनएम को भी इसके बारे में सही जानकारी होगी।