×

Ghaziabad News: 45 डिग्री तापमान के साथ हीटवेव का कहर, IMD का यलो अलर्ट जारी

Ghaziabad News: गाजियाबाद में बढ़ती गर्मी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 16 Jun 2024 6:51 AM GMT (Updated on: 20 Jun 2024 5:32 AM GMT)
Ghaziabad News
X

Ghaziabad Heat Alert (Pic: Social Media)

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मौसम का मिजाज एक बार फिर गर्मा रहा है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर अगले दो दिन तक दिन के साथ रात का भी तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है। गुरुवार को दिन में हल्के बादल मंडराने के बावजूद लोगों को तेज धूप की तपिश बेहाल करती रही। आज रविवार को भी ऐसा हाल रहने वाला है। गाजियाबाद का तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।

हीटवेव से परेशान हुए लोग

जून का एक पखवाड़ा खत्म हो गया है। लेकिन गर्मी के तेवर अभी बरकरार हैं। हीटवेव के असर से गर्मी लोगों को झुलसा रही है। हीटवेव के कारण शरीर का तापक्रम बढ़ रहा है। लोगों को आंखों में पानी निकलने की शिकायत हो रही है। शुक्रवार की रात इस जून महीने में अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। शुक्रवार की रात अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष की मानें तो अभी दो दिन तक गर्मी से किसी प्रकार की राहत की उम्मीद नहीं है। जून के 15 दिन में 10 दिन तापमान 42 से 43 डिग्री से के बीच दर्ज किया गया है। लगातार बढ़ते तापमान से गर्मी बढ़ी है। बारिश न होने से कोई राहत नहीं दिखाई दे रही। शुक्रवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हवा ने भी बदले तेवर

मेरठ का एक्यूआई भी बढ़ा हुआ है। गाजियाबाद का औसत एक्यूआई का स्तर 210 दर्ज किया गया। पुरवा हवा का प्रवेश रूकने से नमी का स्तर कम हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि पछुआ हवा के साथ रेगिस्तान की गर्म हवा प्रवेश कर रही है। पुरवा हवा का प्रवेश रूकने से नमी का स्तर कम हो रहा है। इसके चलते भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े चेहरे को झुलसा रहे हैं। बताया कि कमोवेश यही स्थिति अभी दो दिन ऐसे ही रहेगी। उन्होंने बताया कि अभी बारिश के आसार कम हैं। शनिवार को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान बढ़ने और गर्म हवाओं के चलने से धूप में तपिश और गर्मी और अधिक बढ़ गई।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story