×

छुट्टी में भी लगे हाउस टैक्स के कैंप, करदाताओं ने जमकर उठाया लाभ...निगम कोष में जमा हुई इतनी राशि

Ghaziabad News: नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के मोटिवेशन से जोनल प्रभारी द्वारा कर वसूली बढ़ाने के लिए कार्यवाही बढ़-चढ़कर की जा रही है। इसमें सिटी जोन द्वारा अपनी कार्यशैली में बदलाव किया गया।

aman
By aman
Published on: 11 Feb 2024 2:06 PM GMT
Ghaziabad News
X

छुट्टी में भी लगे हाउस टैक्स के कैंप (Social Media)

Ghaziabad News : गाजियाबाद नगर निगम (Ghaziabad Municipal Corporation) सीमा अंतर्गत अवकाश दिवसों में भी हाउस टैक्स वसूली के शिविर लगे। कैंप में करीब 40 लाख रुपए निगम के खजाने में जमा हुए। जोनल प्रभारी ने अपने-अपने क्षेत्र में कैंप लगवाए। नगर निगम का शनिवार और रविवार अर्थात 2 अवकाश दिनों में भी टैक्स विभाग की ड्यूटी लगाई गई। सम्मानित करदाताओं की सहूलियत के लिए कैंप लगवाए गए। देखने में आया है कि, कई स्थानों पर क्षेत्रीय पार्षद भी संपत्ति कर (Property Tax) वसूली की भूमिका में निभाते नजर आए।

अवकाश के दिन भी लगे कैंप, करदाताओं को किया सम्मानित

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक (Municipal Commissioner Vikramaditya Singh Malik) के मोटिवेशन से जोनल प्रभारी द्वारा कर वसूली बढ़ाने के लिए कार्यवाही बढ़-चढ़कर की जा रही है। इसमें सिटी जोन द्वारा अपनी कार्यशैली में बदलाव किया गया। योजनाबद्ध तरीके से हाउस टैक्स वसूली के लिए टीम ने कई कार्य किए। जिसकी रफ्तार बढ़ती दिखाई दे रही है। नगर आयुक्त ने भी टीम की प्रशंसा की। साथ ही, सुधार बनाए रखने के लिए भी कहा गया। इसी क्रम में सभी जोन कर वसूली को लेकर बेहतर कार्य कर रहे हैं। अवकाश दिवस में भी कैंप लगाए गए। सम्मानित करदाताओं ने गाजियाबाद नगर निगम का धन्यवाद किया। हाउस टैक्स जमा करने के साथ-साथ सेल्फ एसेसमेंट फॉर्म भी भर गए। यूजर चार्ज की भी वसूली की गई। टैक्स विभाग से संबंधित अन्य कार्य भी जारी रहे।

किस जोन से कितनी वसूली?

वसुंधरा जोन द्वारा लगभग 14 लाख की वसूली की गई। वहीं, कवि नगर जोन में 9 लाख 43 हजार की वसूली हुई। सिटी जोन में 10 लाख 64 हजार रुपए की वसूली की गई। मोहन नगर जोन द्वारा 9 लाख 54 हजार की वसूली की गई। इसी तरह, विजयनगर के अंतर्गत 2 लाख 55000 की वसूली हुई। नगर आयुक्त के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम की आय का ग्राफ पूर्व की तुलना में लगातार बढ़ रहा है। निगम का प्रयास सराहनीय रहा।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story