×

Ghaziabad: प्रजापति समाज की यात्रा पर लाठीचार्ज, पुलिस पर हुई पत्थरबाजी

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा द्वारा निकाली जा रही यात्रा पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 1 March 2024 3:20 PM GMT
प्रजापति यात्रा पर पुलिस की लाठीचार्ज में कई घायल हुए।
X

प्रजापति यात्रा पर पुलिस की लाठीचार्ज में कई घायल हुए। (Pic: Newstrack)

Ghaziabad News: गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय प्रजापति महासभा द्वारा निकाली जा रही यात्रा पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला एमएमजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यात्रा हरिद्वार से चलकर दिल्ली जा रही थी। जिसे पुलिस प्रशासन द्वारा गाजियाबाद में रोक दिया गया।


हरिद्वार से निकाली गई थी संकल्प साइकिल यात्रा

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के द्वारा 27 फरवरी को हरिद्वार से संकल्प साइकिल यात्रा निकाली जा रही थी। इस यात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह प्रजापति द्वारा किया जा रहा था। यात्रा हरिद्वार से चलकर रुड़की के रास्ते गाजियाबाद के मोदीनगर पहुंची, जहां से यात्रा को दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में साहिबाबाद थाना क्षेत्र में गाजियाबाद पुलिस द्वारा यात्रा के आगे चल रहे रथ को रोक दिया गया। इसके विरोध में लोग वहीं सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज कर लोगों को खदेड़ दिया गया।पुलिस प्रशासन का आरोप है की यात्रा में शामिल कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया था। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को भगा दिया। इस दौरान कुछ लोगों के सिर में और शरीर पर भी चोट आई है। जिनका इलाज जिला एमएमजी अस्पताल में चल रहा है।


अपनी मांगों को लेकर कर रहे थे यात्रा

राष्ट्रीय प्रजापति महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सिंह प्रजापति ने बताया कि प्रजापति समाज द्वारा यात्रा निकाली जा रही थी। समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर संकल्प साइकिल यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान प्रजापति समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी जातिगत जनगणना, अनुसूचित जाति आरक्षण, प्रजापति उत्थान एवं उत्पीड़न समाधान जैसी मांगों को लेकर यात्रा निकाली जा रही थी। यात्रा को बीच रास्ते में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस प्रशासन द्वारा रोक दिया गया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story