Ghaziabad: अधेड़ ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Ghaziabad: वसुंधरा में रहने वाली 14 नाबालिक वर्षीय नाबालिक किशोरी ने इंदिरापुरम थाने में रोते हुए बताया कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय अनीस अहमद जबरन दुष्कर्म किया।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 26 May 2024 12:23 PM GMT
ghaziabad news
X

गाजियाबाद में अधेड़ ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म (सोशल मीडिया)

Ghaziabad News: जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसके साथ 50 वर्षीय बुजुर्ग ने डरा धमका कर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार वसुंधरा में रहने वाली 14 नाबालिक वर्षीय नाबालिक किशोरी ने इंदिरापुरम थाने में रोते हुए बताया कि उसके साथ पड़ोस में रहने वाला 50 वर्षीय अनीस अहमद जबरन दुष्कर्म किया। वह पिछले काफी समय से किशोरी के साथ वारदात को अंजाम दे रहा है। किशोरी के विरोध करने पर वह उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर डरा रहा था। इस डर से यह बात किसी को नहीं बताई। किशोरी ने अब इंदिरापुरम थाने में शिकायत देते हुए आरोपी को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

इंदिरापुरम थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को थाना इंदिरापुरम पर 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची द्वारा वसुन्धरा चौकी क्षेत्र मे रहने वाले 50 वर्षीय अनीस अहमद द्वारा डरा-धमका कर उसके साथ लगातार गलत कृत्य किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी गई। तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story