×

Ghaziabad: MLA Sunil Sharma को मंत्री बनाकर पार्टी ने एक साथ साधे कई निशाने

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए चार विधायकों को मंत्री बनाया है। साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा को भी इस दौरान मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 5 March 2024 3:21 PM GMT
भाजपा विधायक सुनील शर्मा।
X

भाजपा विधायक सुनील शर्मा। (Pic: Social Media)

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए चार विधायकों को मंत्री बनाया है। साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा को भी इस दौरान मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद साहिबाबाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर मंत्री बनने की खुशी मनाई।

क्षेत्र का तेजी से होगा विकास

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को भी शामिल किया गया है। बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार करते हुए चार नए मंत्री बनाए गए। जिसमें साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। साहिबाबाद विधायक को योगी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर साहिबाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और खुशी देखी गई। इस दौरान पटाखे छोड़कर और मिठाई खिलाकर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि विधायक सुनील शर्मा को मंत्री बनने के बाद साहिबाबाद का विकास और तेज गति से होगा, साथ ही लोगों के रुके हुए कार्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

ब्राह्मण वोट साधने की कोशिश

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में चार नए मंत्रियों को शामिल किया गया है। जिसमें भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोक दल के विधायक अनिल कुमार और साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। लखनऊ के राज भवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सुनील शर्मा को मंत्री बनाने के पीछे पार्टी का एक खास मकसद है। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में ब्राह्मण वोट को अपने पक्ष में करने के लिए सुनील शर्मा को मंत्री बनाया गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 17 सीटों पर पार्टी की नजर

2019 की लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 17 लोकसभा सीटों में से भारतीय जनता पार्टी केवल 7 सीटें जीतने में सफल रही थी। जबकि इससे पहले 2014 में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी 17 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। भारतीय जनता पार्टी 400 पर के नारे को साधने के लिए जातीय समीकरण पर दांव खेल रही है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने ब्राह्मण चेहरे को तरजीह देते हुए साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को मंत्री बनाया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story