×

Ghaziabad News: पालिकाध्यक्ष और ईओ आमने-सामने, हाईकोर्ट तक पहुंचा विवाद

Ghaziabad News: नगर पालिका परिषद लोनी में क्लर्क के चक्कर में घमासान मचा हुआ है। इस बीच यह विवाद इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया।

Aakanksha Dixit
Published on: 29 Jan 2024 11:52 AM GMT
Ghaziabad News
X

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और पालिकाध्यक्ष रंजीता धामा source : social media 

Ghaziabad News: नगर पालिका परिषद लोनी में क्लर्क के चक्कर में घमासान मचा हुआ है। निलंबन के बावजूद क्लर्क से सरकारी कार्य कराए जाने पर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) आमने-सामने हैं। निलंबन की कार्रवाई लगभग 6 माह पहले की गई थी। इस बीच यह विवाद इलाहाबाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया। हाईकोर्ट ने निलंबन आदेश पर स्थगनादेश पारित कर दिया है।

पालिकाध्यक्ष के आदेश को नहीं दी तरजीह

हाईकोर्ट से कर्मचारी को कोई राहत नहीं मिल पाई है। पुराने कर्मचारी के प्रति ईओ का प्रेम और पालिकाध्यक्ष की नाराजगी चर्चाओं में हैं। लोनी नगर पालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने कर्मचारी तपसी सिंह को विगत 2 अगस्त 2023 को निलंबित कर दिया था। मजेदार बात यह है कि पालिकाध्यक्ष के आदेश को विभाग में तरजीह नहीं दी गई। कर्मचारी को पद से हटाने की बजाए नियमित रूप से काम लिया जाता रहा। अधिशासी अधिकारी (ईओ) कृष्ण कांत मिश्र ने कर्मचारी के पक्ष में आदेश पारित कर दिया।

विवाद पंहुचा हाईकोर्ट

ऐसे में पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी में तनातनी बढ़ गई। सूत्रों का कहना है कि यह विवाद इलाहाबाद हाईकोर्ट तक जा पहुंचा। हाईकोर्ट ने क्लर्क के निलंबन आदेश पर स्थगनादेश पारित कर दिया है। नतीजन पालिकाध्यक्ष रंजीता धामा ने ईओ को पत्र भेजकर हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन करने पर जोर दिया है। बताया गया है कि नगर पालिका में तपसी सिंह लंबे समय से तैनात हैं। उन्हें लेकर पालिकाध्यक्ष और ईओ के मध्य की जंग चर्चाओं में हैं।

लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और पालिकाध्यक्ष रंजीता धामा का मनमुटाव जगजाहिर है। पिछले साल नगर निकाय चुनाव के दौरान दोनों के मध्य तीखी जुबानी जंग देखने को मिली थी। सियासत और सोशल मीडिया पर नंदकिशोर गुर्जर और रंजीता धामा के मतभेद सुर्खियों में रहे थे। रंजीता लंबे समय तक भाजपा के साथ जुड़ी रही थीं। विधायक से मनमुटाव और संगठन में सुनवाई न होने पर उन्होंने भाजपा से किनारा कर लिया था। बाद में उन्हें विधायक मदन भैया का समर्थन भी मिल गया था।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story