×

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड 2024 में आकर्षण का केंद्र बनेगी 'नमो भारत'

Ghaziabad News: 'नमो भारत', इस वर्ष आयोजित होने वाले 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। उत्तर-प्रदेश की झांकी में इसकी झलक दिखेगी।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 24 Jan 2024 11:34 AM GMT
Namo Bharat
X

गणतंत्र दिवस परेड 2024 में आकर्षण का केंद्र बनेगी 'नमो भारत' (Social Media)

Namo Bharat: 'नमो भारत', इस वर्ष आयोजित होने वाले 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में आकर्षण का केंद्र बनने जा रही है। उत्तर-प्रदेश की झांकी में इसकी झलक दिखेगी। 'विकसित भारत: समृद्ध विरासत' की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में देश का गौरव बढ़ाने वाली परियोजनाओं व उपलब्धियों को दर्शाया गया है।

'नमो भारत ट्रेन' होगी प्रदर्शित

इस झांकी में आरआरटीएस के साहिबाबाद स्टेशन (Sahibabad Station) और इस स्टेशन से निकलती 'नमो भारत ट्रेन' (Namo Bharat Train) को प्रदर्शित किया जाएगा। यह बेहद मनोरम और दिलों को छू जाने वाला क्षण होगा, जब दुनिया के अलग-अलग कोनों से हिंदुस्तानी इस झांकी के जरिए देश की पहली नमो भारत ट्रेन द्वारा परिवहन के क्षेत्र में लाई जाने वाली क्रांति को महसूस करेंगे।

दिल्ली को वेस्ट यूपी से जोड़ेगा RRTS कॉरिडोर

उल्लेखनीय है कि, देश का पहला आरआरटीएस कॉरिडोर (RRTS corridor) दिल्ली को पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से तीव्र रफ्तार पर जोड़ने की दिशा में तेजी से विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसे नमो भारत ट्रेन महज एक घंटे से भी कम समय में तय करेगी।

प्रधानमंत्री ने अक्तूबर, 2023 में आरआरटीएस के प्राथमिक खंड (साहिबाबाद से दुहाई) पर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनता को सौंपा था। दुहाई से आगे मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक अतिरिक्त 25 किमी के हिस्से में ट्रायल रन जारी है। जल्द ही इस सेक्शन में भी नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा।

इन रूट्स पर भी तैयारी जारी

आरआरटीएस निर्माण के पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर (Delhi-Ghaziabad-Meerut Corridor) के साथ ही दिल्ली-अलवर (Delhi-Alwar) और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर (Delhi-Panipat Corridor) भी बनाए जाने हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की तर्ज पर देश के अन्य हिस्सों में भी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम को लाने की कवायद शुरू हो गई हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story