×

Ghaziabad News: तापमान गिरने से कम हुई मौत की संख्या

Ghaziabad News: मौसम में यह राहत दो दिन की ही है। इसके बाद रविवार से तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 22 Jun 2024 6:15 AM GMT
Ghaziabad News: तापमान गिरने से कम हुई मौत की संख्या
X

तापमान गिरने से कम हुई मौत की संख्या  (photo: social media )

Ghaziabad News: गाजियाबाद में प्रचंड गर्मी से अब कुछ राहत मिली है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पर है। गाजियाबाद में जून में ऐसा पहली बार हुआ है जब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचा है। शुक्रवार को दिन में गर्मी से राहत मिली। हालांकि, मौसम में यह राहत दो दिन की ही है। इसके बाद रविवार से तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जाने की संभावना जताई जा रही है।

गाजियाबाद एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है एक दिन पहले गाजियाबाद और दिल्ली में बारिश हुई थी। गाजियाबाद में बारिश के बाद तापमान गिरा और मौसम में बदलाव आया है। शुक्रवार को भी सुबह से बादल छाए हुए हैं। दोपहर को धूप खिली लेकिन गर्मी का प्रकोप कम ही रहा था। इसके बाद आसमान में काली घटाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को बदलकर रख दिया। गाजियाबाद में हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही।

गाजियाबाद में मानसून पहुंचने के आसार

तापमान कम होने से लोगों को लू से भी राहत मिली है। गाजियाबाद में मानसून पहुंचने के आसार बन रहे मौसम वैज्ञानिक डॉ. सूरज देव ने बताया कि गर्मी एक बार फिर जोर पकड़ेगी। अगले सप्ताह के अंत तक गाजियाबाद में मानसून पहुंचने के आसार बन रहे हैं। इसके बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। फिलहाल एक दो दिन गर्मी अभी कुछ कम ही रहेगी। आज शनिवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान दिन में 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बीते दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को एमएमजी अस्पताल एवं संजयनगर अस्पताल की ओपीडी में हीट वेव व डायरिया के मरीजों की संख्या रही। एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में 1361 मरीज पहुंचे, जबकि संयुक्त अस्पताल की ओपीडी में 616 मरीज पहुंचे।

इन मरीजों में हीट वेव और डायरिया के मरीजों की संख्या 40 के आसपास रही। जबकि पिछले दिनों दोनों अस्पतालों में रोजाना 80 से 90 मरीज हीट वेव और डायरिया के पहुंच रहे थे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story