×

Ghaziabad News: विधवा को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आप बीती

Ghaziabad News: जानकारी के मुताबिक पीड़िता कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। दो साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी बातचीत गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 19 Jan 2024 8:32 AM GMT
Ghaziabad News
X
सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Ghaziabad News: गाजियाबाद जनपद में फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने विधवा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसे शादी का झांसा दिया। दो साल तक आरोपी उसे झांसा देता रहा और बाद में शादी से मुकर गया। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि महिला की युवक से दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। अब पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को आप बीती बताई।

दो साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती

जानकारी के मुताबिक पीड़िता कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। दो साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी बातचीत गाजियाबाद निवासी युवक से हुई थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद दोनों आपस में मिलने जुलने लगे। आरोपी युवक उससे मिलने के लिए गांव में आने लगा और इस दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला का आरोप है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। दो साल तक आरोपी विधवा महिला के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। पिछले दिनों महिला ने शादी करने के लिए युवक पर दवाब बनाया। जिस पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। मामला युवक के घर तक पहुंच गया। आरोप है कि युवक और उसके परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक का पिता यूपी पुलिस में है, जिसके चलते उस पर वर्दी का रौब दिखाकर चुप कराना चाहते हैं। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story