×

Republic Day 2024: गणतंत्र दिवस परेड 2024 में आकर्षण का केंद्र बनेगी नमो भारत, देखिये इसकी एक झलक

Republic Day 2024: नमो भारत, इस वर्ष आयोजित होने वाले 75 वें गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में आकर्षण का केंद्र बनने जा रही हैं। उत्तर-प्रदेश की झांकी में दिखेगी इसकी झलक।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 24 Jan 2024 1:23 PM GMT
Republic Day 2024
X

Republic Day 2024 (Image Credit-Social Media)

Republic Day 2024: विकसित भारत: समृद्ध विरासत की थीम पर बनी उत्तर प्रदेश की झांकी में देश का गौरव बढ़ाने वाली परियोजनाओं व उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इसमें आरआरटीएस के साहिबाबाद स्टेशन और इस स्टेशन से निकलती नमो भारत ट्रेन को प्रदर्शित किया जाएगा। यह एक बेहद मनोरम और दिलों को छू जाने वाला क्षण होगा, जब दुनिया के अलग-अलग कोनों से हिंदुस्तानी इस झांकी के जरिए देश की पहली नमो भारत ट्रेन द्वारा परिवहन के क्षेत्र में लाई जाने वाली क्रांति को महसूस करेंगे।

नमो भारत बनेगी गणतंत्र दिवस परेड 2024 में आकर्षण का केंद्र

उल्लेखनीय है कि देश का पहला आरआरटीएस कॉरिडोर दिल्ली को पश्चमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से तीव्र रफ्तार पर जोड़ने की दिशा में तेजी से विकसित किया जा रहा है। इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किमी है, जिसे नमो भारत ट्रेन महज एक घंटे से भी कम समय में तय करेगी। माननीय प्रधानमंत्री ने अक्तूबर 2023 में आरआरटीएस के प्राथमिक खंड (साहिबाबाद से दुहाई) पर नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर जनता को सौंपा था। दुहाई से आगे मेरठ साउथ आरआरटीएस स्टेशन तक अतिरिक्त 25 किमी के हिस्से में ट्रायल रन जारी है और जल्द ही इस सेक्शन में भी नमो भारत ट्रेनों का संचालन आरंभ होगा।

आरआरटीएस निर्माण के पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर के साथ ही दिल्ली-अलवर और दिल्ली-पानीपत कॉरिडोर भी बनाए जाने हैं। इस महत्वकांक्षी परियोजना की तर्ज पर देश के अन्य हिस्सों में भी रीजनल रैपिड ट्रांसिट सिस्टम को लाने की कवायदें शुरू हो गई हैं।

फिलहाल सभी की निगाहें गणतंत्र दिवस के मौके पर इसी पर टिकी रहने वाली हैं। वहीँ इसकी थीम भी विकसित भारत: समृद्ध विरासत है। जो देश का गौरव बढ़ाने वाली परियोजनाओं व उपलब्धियों को दर्शा रहा है।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story