×

Ghaziabad News: पहले धर्म परिवर्तन कर युवती ने की शादी, फिर मकान भी कब्जाया, विरोध पर दी धमकी

Ghaziabad News: एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से शादी कर ली। उसने अपनी बहन के नाम किए गए मकान पर भी कब्जा कर लिया। मां की एफडी में भी नॉमिनी के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया।

Neeraj Pal
Report Neeraj Pal
Published on: 12 Feb 2024 10:40 AM GMT
ghaziabad news
X

गाजियाबाद में धर्म परिवर्तन कर युवती ने की शादी (सोशल मीडिया)

Ghaziabad News: एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से शादी कर ली। उसने अपनी बहन के नाम किए गए मकान पर भी कब्जा कर लिया। मां की एफडी में भी नॉमिनी के तौर पर अपना नाम दर्ज करा लिया। मकान पर कब्जा करने का विरोध करने पर उसने अपने पति के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदमे में हुआ पिता का निधन

राजनगर निवासी प्रीतिका भारद्वाज ने नंदग्राम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बड़ी बहन दीपिका ने साल 2016 में धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आहाना फातिमा रखने के बाद वसीम हुसैन के साथ शादी कर ली थी। इसके चलते माता-पिता ने उसकी बहन दीपिका को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पीड़िता का कहना है कि इसी सदमे में उसके पिता का साल 2019 में निधन हो गया था। प्रीतिका ने बताया कि इसके बाद उसकी मां ने जागृति विहार स्थित मकान की रजिस्ट्री उसके नाम कर दी थी ताकि दीपिका उक्त मकान पर कब्जा न कर सके। उसकी मां जागृति विहार वाले मकान में रहती हैं।

प्रीतिका के अनुसार बीते माह वह अपने पति के साथ मां से मिलने जागृति विहार गई थी। वहां पर उसकी बहन और टोपी लगाए हुए एक युवक पहले से थे। उनके साथ अनुभव त्यागी निवासी ब्रह्मपुरी करोल बाग दिल्ली व करण सिंह भी था। उसने उक्त लोगों को वहां से भगा दिया था। आरोप है कि उसकी बहन ने 20 लाख रुपए लेकर अपने पति वसीम से तलाक ले लिया है और अब किसी अन्य के साथ रह रही है। बीती 16 जनवरी को वह अपने पति के साथ बाजार गई थी।

वहां पर उसकी बहन अहाना और उक्त युवक मिले। उन लोगों ने उन्हें मकान से दूर रहने की धमकी दी। इतना ही नहीं उसकी मां की बैंक एफडी में भी बतौर नॉमिनी अपना नाम दर्ज करा लिया है। पीड़िता ने अपनी बहन पर मां का धर्म परिवर्तन कराने की आशंका जताई है। पुलिस ने दीपिका उर्फ अहाना, एक अन्य मुस्लिम युवक, अनुभव त्यागी और करण सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story