×

कांग्रेस बचा रही मुख्तार अंसारी को, BJP विधायक अलका राय का बड़ा आरोप

मोहम्मदाबाद विधायक अलका राय ने कहा की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से उत्तरप्रदेश लाने के लिए याचिका दायर किया।

Roshni Khan
Published on: 10 Jan 2021 1:09 PM GMT
कांग्रेस बचा रही मुख्तार अंसारी को, BJP विधायक अलका राय का बड़ा आरोप
X
कांग्रेस बचा रही मुख्तार अंसारी को, BJP विधायक अलका राय का बड़ा आरोप (PC: social media)

गाजीपुर: मुहम्दाबाद की विधायक अलका राय ने कांग्रेस व प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। पुर्व विधायक स्व कृष्णानंद राय की पत्नी व मोहम्मदाबाद से विधायक अलका राय ने कांग्रेस व प्रियंका गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस व प्रियंका गांधी पंजाब के रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को बचाने की कोशिश कर रही है। बता दें की मऊ के विधायक मुख्तार अंसारी पर कृष्णानंद राय के हत्या का आरोप है।

ये भी पढ़ें:Sonbhadra: मोबाइल फोन पर तीन तलाक, पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

गाजीपुर पुलिस नोटिस लेकर गई थी पंजाब

मोहम्मदाबाद विधायक अलका राय ने कहा की उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मुख्तार अंसारी को पंजाब के रोपड़ जेल से उत्तर प्रदेश लाने के लिए याचिका दायर किया। अलका राय ने कहा की इस नोटिस को लेकर उत्तर प्रदेश की गाजीपुर पुलिस पंजाब गई हुई थी । लेकिन वहां के अधिकारियों ने नोटिस को स्वीकार करने से मना कर दिया।

[video width="848" height="480" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/01/WhatsApp-Video-2021-01-10-at-6.34.44-PM.mp4"][/video]

पंजाब कांग्रेस सरकार व प्रियंका गांधी से किया निवेदन

भाजपा विधायक अलका राय का रविवार को एक विडियों भी वायरल हुआ है। उस विडियों में विधायक अलका राय पंजाब कांग्रेस सरकार व प्रियंका गांधी से निवेदन कर रही है कि ऐसे अपराधियों को बचाने की कोशिश पंजाब सरकार व प्रियंका गांधी न करे । अलका राय ने कहा की मुख्तार अंसारी के खिलाफ उत्तरप्रदेश के कोर्ट में जो मुकदमे चल रहें उसमें न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें:मोदी ने तोड़ा रिकॉर्ड: अब निकल गए सबसे आगे, पीछे हुए अमेरिकी राष्ट्रपति

लोकसभा चुनाव से पहले बांदा से भेजा गया था,पंजाब के रोपड़ जेल

बता दें की लोकसभा चुनाव से पहले मुख्तार अंसारी को उत्तरप्रदेश के बांदा जेल से पंजाब के रोपड़ जेल स्थांतरित किया गया था। जानकारी के लिए बतादें की मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर कोर्ट में मुकदमे चल रहें है। इन्हीं मुकदमों में मऊ विधायक मुख्तार अंसारी के विरुद्ध प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया है। जब भी यहां की पुलिस मुख्तार अंसारी को लाने पंजाब के रोपड़ जेल पहुंचती है। तो रोपड़ जेल अधिकारी कोई ना कोई बहाना बना कर मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश आने से रोक लेती है।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार मिश्र

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story