×

Ghaziabad news: संयुक्त किसान मोर्चा ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में आयोजित की मैराथन, किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर लगाई दौड़

टिकैत बोले- किसान मजदूर मैराथन दौड़ का आयोजन करके किया गया याद

Bobby Goswami
Report Bobby GoswamiPublished By Sushil Shukla
Published on: 4 July 2021 5:31 AM GMT
Ghaziabad news: संयुक्त किसान मोर्चा ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह की याद में आयोजित की मैराथन, किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर लगाई दौड़
X

गाजीपुर बॉर्डर पर मैराथन दौड़ में प्रतिभाग करते राकेश टिकैत व अन्य किसान

गाजियाबाद। गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों ने फ्लाइंग सिख कहलाने वाले धावक मिल्खा सिंह की याद में यूपी गेट पर मैराथन का आयोजन किया। दौड़ में राकेश टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी शामिल हुए। राकेश टिकैत ने कहा कि मिल्खा सिंह की याद में आज हम दौड़ लगा रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस दौड़ का नाम 'किसान मजदूर मैराथन दौड़' रखा। गाजीपुर बॉर्डर से किसानों ने यह दौड़ शुरू की और इसी के इर्द-गिर्द दौड़ते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर ही इसका समापन किया गया।

देश का गौरव मिल्खा सिंह

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि देश के गौरव फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को आज यूपी गेट पर किसानों द्वारा याद किया गया है। सिर्फ यही नहीं,देश भर में किसानों से उनकी याद में दौड़ लगाने को कहा गया है। दौड़ लगाने से किसानों को स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। इस दौड़ से उनके परिवार को एक मैसेज जाएगा कि आज भी उन्हें याद किया जाता है।

फ्लाइंग सिख नाम से मशहूर थे मिल्खा सिंह

ट्रेक एंड फील्ड में कई रिकॉर्ड बनाने वाले इस दिग्गज को फ्लाइंग सिख कहा जाता है, उन्हें ये नाम पाकिस्तान के तानाशाह शासक जनरल अयूब खान ने 1960 में उस समय के धाकड़ एथलीट अब्दुल खालिक को रेस में हराने पर दिया था। मिल्खा 1960 में ओलिंपिक मेडल जीतने के भी बहुत करीब थे, लेकिन मामूली अंतर से वो चौथे स्थान पर रहे थे।

Sushil Shukla

Sushil Shukla

Next Story