×

किसान का बेटा सेना बना लेफ्टिनेंट, गाजीपुर में खुशी की लहर

प्रिन्स सिंह के पिता महेन्द्र सिंह व माता शारदा सिंह चाहते थे कि उनका बेटा लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करें। उनके सपनों को उनके बेटे ने लेफ्टिनेंट बनकर सच कर दिया। वहीं प्रिन्स की मां ने बताया कि प्रिंस पढ़ने में बहुत तेज था। शुरू से ही उसके अंदर देश सेवा का भाव था। प्रिंस हमेशा कहा करता था कि वो सेना में अधिकारी बन देश सेवा करना चाहता हूं।

Newstrack
Published on: 17 Dec 2020 12:15 PM GMT
किसान का बेटा सेना बना लेफ्टिनेंट, गाजीपुर में खुशी की लहर
X
किसान का बेटा सेना बना लेफ्टिनेंट, गाजीपुर में खुशी की लहर

गाजीपुर: रजनीश कुमार मिश्र बाराचवर (गाजीपुर) देश सेवा करने का जूनून और जज्बा जिसमे होता है,वो कुछ भी कर दिखाता है। चाहे वो एक गांव का किसान ही क्यो ना हो। ऐसा ही एक कारनामा कर दिखाया है, उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के बाराचवर ब्लाक अंर्तगत दहेंदु गांव के किसान का बेटा प्रिंस सिंह ने, जो सेना में लेफ्टिनेंट बन कर गांव का ही नहीं, बल्कि जनपद का भी नाम रौशन किया है।

पिता का सपना था बेटा बनें लेफ्टिनेंट

आपको बता दें कि प्रिंस सिंह के पिता महेंद्र सिंह एक किसान है। महेंद्र सिंह ने बताया कि मेरा सपना था, किं मेरा बेटा सेना लेफ्टिनेंट बने और देश की सेवा करें। महेंद्र सिंह ने कहा की आज मेरा सपना मेरा बेटा पुरा किया है। कासिमाबाद तहसील के थाना बरेसर ब्लाक बाराचवर के दहेनदु निवासी प्रिन्स सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र ही नहीं, बल्कि जनपद का नाम रोशन किया हैं।

यह भी पढ़ें... इटावा: रेडक्रॉस ने कोरोना से बचाव के लिये चलाया अभियान, छात्रों को बाँटे मास्क

Lieutenant Prince Singh

नैनीताल से प्रिंस ने की पढ़ाई

प्रिन्स सिंह सूर्यवंशी ने सैनिक स्कूल घोड़ा खाल नैनीताल से पढ़ाई की, वह एक मेधावी छात्र रहा है। प्रिन्स सिंह ने देहरादून में भारतीय सेना अकादमी के पासिंग हाउस परेड में शामिल होकर शनिवार के दिन जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फेंट्री में लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त किया। इससे गांव ही नही बल्कि क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बेटे ने सच किया पिता का सपना

प्रिन्स सिंह के पिता महेन्द्र सिंह व माता शारदा सिंह चाहते थे कि उनका बेटा लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करें। उनके सपनों को उनके बेटे ने लेफ्टिनेंट बनकर सच कर दिया। वहीं प्रिन्स की मां ने बताया कि प्रिंस पढ़ने में बहुत तेज था। शुरू से ही उसके अंदर देश सेवा का भाव था। प्रिंस हमेशा कहा करता था कि वो सेना में अधिकारी बन देश सेवा करना चाहता हूं। आज हमारे बेटे का सपना पुरा हुआ।

रिपोर्ट- रजनीश कुमार मिश्रा

ये भी पढ़ें:एटा: जमीनी रंजिश में अधेड़ को शराब में जहर पिला कर मौत के घाट उतारा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story