×

Ghazipur News: पूर्वांचल के दो बाहुबली मुख्तार अंसारी-बृजेश सिंह कोर्ट में नहीं हुए आमने-सामने, उसरी कांड में होनी थी पेशी

Ghazipur News: पूर्वांचल के दो माफिया जानी दुश्मन मुख्तार अंसारी व बृजेश सिंह की आज कोर्ट में पेशी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश नहीं हो सके।

Rajnish Mishra
Published on: 10 Jan 2023 11:23 AM GMT
Ghazipur News
X

 दो बाहुबली मुख्तार अंसारी-बृजेश सिंह कोर्ट में नहीं हुए आमने सामने

Ghazipur News: पूर्वांचल के दो माफिया जानी दुश्मन मुख्तार अंसारी व बृजेश सिंह की आज कोर्ट में पेशी थी। लेकिन किन्हीं कारणों से मुख्तार अंसारी कोर्ट में पेश नहीं हो सके। वहीं मुख्तार के जानी दुश्मन बृजेश सिंह अपने वकील के साथ एमपी एमएल कोर्ट में पेश हुए। मुख्तार व बृजेश की पेशी को लेकर पूरा जिला प्रशासन हलकान था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवानों का कड़ा पहरा था ताकि दोनों तरफ के समर्थकों के बीच कोई अप्रिय घटना ना घट जाये। वहीं मिडिया की नजरें भी कोर्ट के तरफ ही थीं। क्योंकि दशकों बाद दो जानी दुश्मन आमने-सामने होने वाले थे।

उसरी कांड में दोनों की होनी थी पेशी

2001 में हुए उसरी कांड में मुख्तार अंसारी व बृजेश सिंह की पेशी होनी थी। बता दें कि 2001 में मुख्तार अंसारी अपने आवास युसुफपुर फाटक से अपने विधानसभा क्षेत्र मऊ जा रहे थे। तभी मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के उसरी चट्टी पर कुछ हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में ट्रक से मुख्तार का काफिला रोक अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसमें मुख्तार के नीजी अंगरक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, इस फायरिंग में एक हमलावर भी मारा गया था।

मुख्तार ने हमले का लगाया था आरोप

मुख्तार ने इस हमले का आरोप बृजेश सिंह, त्रिभुवन सिंह व अनील सिंह पर लगाया था। इसी केस में मुख्तार अंसारी व बृजेश सिंह की आज पेशी होनी थी। अगर आज दोनों की पेशी होती तो बृजेश सिंह आरोपी के रुप में कटघरे में होता। वहीं मुख़्तार बृजेश की पहचान करता। लेकिन एक बार फिर मुख्तार अंसारी बांदा जेल से गाजीपुर पेशी में नहीं आ पाये। सुत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी कोहरे के कारण अदालत में पेश नहीं हो पाये। अब कोर्ट तय करेगा की अगली तारीख कब होगा ।

कुछ दिन पूर्व गवाह तौकीर ने बृजेश सिंह को पहचानने से किया था इंनकार

उसरी कांड के मुख्य गवाह तौकीर के बयानों पर कुछ दिन पुर्व जिरह हुआ था, जिसमें गवाह तौकीर ने माफिया बृजेश सिंह को पहचानने से इंनकार कर दिया था। इसी केस में मुख्तार अंसारी की पेशी थी। जहां मुख्तार अंसारी की गवाही आज अहम होने वाली थी

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story