×

Ghazipur: गाजीपुर में लगा स्वास्थ्य मेला, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई, नौनिहालों का हुआ अन्नप्राशन

Ghazipur News: 'स्वास्थ्य मेले' (health fair) में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नौनिहालों का अन्नप्राशन किया जा रहा है।

Rajnish Mishra
Published on: 20 April 2022 3:25 PM GMT
Health fair held in Ghazipur: Baby shower of pregnant women, annaprashan of newborns
X

गाजीपुर: स्वास्थ्य मेला में गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश (Uttar Prdesh News) में इस समय आजादी के उपलक्ष्य में 'अमृत महोत्सव' (Amrit Mahotsav) मनाया जा रहा है। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में ब्लाक मुख्यालयों पर 'स्वास्थ्य मेले' (health fair) का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नौनिहालों का अन्नप्राशन जैसे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद में भी सभी ब्लाकों पर 'स्वास्थ्य मेले' का आयोजन हो रहा है।

सांसद ने फिता काट किया शुभारंभ

मेले का शुभारंभ बलिया लोकसभा से सांसद विरेंद्र सिंह 'मस्त' (Virendra Singh 'Mast' MP from Ballia Lok Sabha) ने फिता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 'स्वास्थ्य मेले' का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करना है। मेले में लगे विभिन्न तरिकों के स्टालों जैसे होमियोपैथी, आयुर्वेद, बालविकास, कोविड, बेसिक शिक्षा विभागों के लगे स्टालों से लोग जागरूक होंगे।




गर्भवती महिलाओं की हुई गोंद भराई

आजादी के उपलक्ष्य में लगे बाराचवर ब्लाक (Barachwar Block) के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगे मेले में आई गर्भवती महिलाओं का गोंद भराई रस्म का कार्यक्रम हुआ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डाक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया की इस स्वास्थ्य मेले में पांच गर्भवती महिलाओं का गोंद भराई का रस्म निभाया गया। वहीं ब्लाक प्रबंधक अधिकारी भारत भुषण ने बताया की इस मेले में दो बच्चों काअन्नप्राशन भी कराया गया।वहीं बीसीपीएम अशोक यादव ने बताया की क105 लोगों का आयुष्मान भारत योजना के तहत गोलडन कार्ड बनाया गया।




चिकित्साधिकारी डाक्टर नवीन कुमार सिंह ने बताया की स्वास्थ्य मेले में 173 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया. वहां 147 महिलाओं का ब्लड जांच किया गया। उन्होंने बताया की करीब 102 महिलाओं का निम्न रोगों की जांच किया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया की मेले में होमियोपैथिक, आयुर्वेद, बालविकास, कोविड आदि विभागों का स्टाल लगा हुआ था।





मेले के मुख्य अतिथि

मेले के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ब्रजेंद्र सिंह व विशिष्ट अतिथि, बलिया लोकसभा सांसद विरेंद्र सिंह मस्त रहे। वहीं इस आयोजन में प्रभारी चिकित्साधिकारी नवीन कुमार सिंह, असलम, डाक्टर रजत गुप्ता, भारत भूषण श्रीवास्तव, अशोक यादव, राजनरायन यादव, अजय राय, व समस्त अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story