×

शादी में लगा ग्रहण, बारात की जगह निकली अर्थी, वजह जान हो जाएंगे हैरान

सकरा गांव के बिंद बस्ती में रहने वाले मुन्ना बिंद की गाय ने पड़ोसी विशाल के समानों को नष्ट कर दिया।

Rajnish Mishra
Reporter Rajnish MishraPublished By Chitra Singh
Published on: 22 April 2021 2:10 PM GMT
शादी में लगा ग्रहण, बारात की जगह निकली अर्थी, वजह जान हो जाएंगे हैरान
X

बारात के दिन निकली अर्थी (डिजाइन फोटो- सोशल मीडिया)

गाजीपुर: कुदरत भी ऐसा खेल खेलता है, जिसे देखने व सुनने वालो की रूह कांप जाती है। कुदरत ने जो खेल खेला है, उस खेल को जिसने भी देखा व सुना, सबकी आंखों से आंसू व दिल से आह निकल गया। सभी उस ऊपर वाले को कोसते हुए कहा कि भगवान ऐसा खेल किसी के साथ मत खेलना। जी हां हम बात कर रहे हैं, उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जनपद की, जहां बड़े भाई के बारात के दिन ही छोटे भाई को एक मामूली विवाद में गोली मार कर हत्या कर दी गई।

सूचना के मुताबिक, शहर कोतवाली थाना क्षेत्र सकरा गांव के बिंद बस्ती में रहने वाले मुन्ना बिंद की गाय ने पड़ोसी विशाल के समानों को नष्ट कर दिया। इस दौरान मुन्ना व पड़ोसी विशाल के बीच कहासुनी होने लगी, तभी विशाल ने तैस में आकर विशाल ने मुन्ना पर गोली चला दी। गोली लगते ही मुन्ना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाल विमल मिश्रा मौके पर पहुंच जांच में जुट गये। शहर कोतवाल विमल मिश्रा ने बताया कि मामूली विवाद में विशाल ने मुन्ना को गोली मारी है।

पुलिस

मुन्ना के बड़े भाई की आज ही जाने वाली थी बारात

उस परिवार में इससे बड़ा आफत क्या हो सकता है, जहां आज शहनाई बजनी थी वहां आज चीख-पुकार मचा हुआ है। जहां आज मुन्ना का बड़ा भाई घोड़ी पर चढ़ने वाला था, वहां आज मुन्ना अर्थी पर लेटा है। ये नजारा जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गये। गौरतलब है कि मृतक मुन्ना बिंद के बड़े भाई की आज ही बारात जाने वाली थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजुर था।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story