×

UP: 17 माह बाद गाजीपुर पहुंचा अब्बास अंसारी, पिता मुख्तार की कब्र पर आज पढ़ेगा फातिहा

UP: 17 माह बाद अब्बास अंसारी जेल से वापस गाजीपुर पहुंचा। वह बुधवार को कालीबाग कब्रिस्तान जाकर अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ेगा।

Shishumanjali kharwar
Published on: 10 April 2024 6:41 AM GMT (Updated on: 10 April 2024 7:19 AM GMT)
ghazipur news
X

17 माह बाद घर पहुंचा अब्बास अंसारी (न्यूजट्रैक)

UP News: मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा और मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी बुधवार को 17 महीने बाद गाजीपुर पहुंचा। नवंबर 2022 से ही अब्बास जेल में है। वह आज दोपहर मुहम्मदाबाद स्थित कालीबाग कब्रिस्तान जाकर अपने पिता मुख्तार अंसारी की कब्र पर फातिहा पढ़ेगा। अब्बास अंसारी को फातिहा में शामिल होने के लिए पैरोल मिली है। वह कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार देर शाम पचलाना जेल से गाजीपुर पहुंचा।

फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास अंसारी को दोबारा जेल भेज दिया जाएगा। वह गाजीपुर जिला कारागार के बैरक संख्या दस में कड़ी हाई सिक्योरिटी में रखा जाएगा। यह वहीं बैरक है जिसमें सांसद अफजाल अंसारी को रखा गया था। हालांकि अफजाल अंसारी जमानत पर छूट चुके हैं। यहां से 13 अप्रैल को अब्बास अंसारी को दोबारा कासगंज जेल भेज दिया जाएगा। उच्चतम न्यायालय के आदेष के बाद अब्बास अंसारी को कासगंज जेल से गाजीपुर लाया गया है।

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी चार नवंबर 2022 से जेल में है। उस पर गाजीपुर कोतवाली, मऊ, लखनऊ और चित्रकूट में आठ मुकदमे दर्ज हैं। बीते साल फरवरी माह में अब्बास अंसारी को कासगंज की पचलाना जेल भेजा गया था। तब से अब्बास अंसारी वहीं पर है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद अंतिम संस्कार में भी अब्बास अंसारी शामिल नहीं हो सका था।

इसके बाद अब्बास अंसारी ने पिता की कब्र पर फातिहा पढ़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास को फातिहा पढ़ने की इजाजत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब्बास अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच कासगंज जेल से गाजीपुर लाया था। हालांकि फातिहा पढ़ने के बाद अब्बास को गाजीपुर जिला कारागार में रखा जाएगा। जहां नियमों के अनुसार ही उसे परिवार के लोगों से मिलने की इजाजत मिल सकेगी।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story