×

Ghazipur News: दिनदहाड़े किन्नर की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Ghazipur News: बरहपुर गांव में रहने वाले 25 वर्षीय हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर (25) रविवार दोपहर अपनी स्कॉर्पियो से नंदगंज बाजार गये थे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 29 Dec 2024 11:21 AM (Updated on: 29 Dec 2024 12:36 PM)
Ghazipur News
X

गाजीपुर में किन्नर की गोली मारकर हत्या (न्यूजट्रैक)

Ghazipur News: जिले के नंदगंज बाजार में रविवार को अज्ञात बदमाशों ने एक किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। किन्नर की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि किन्नर की हत्या की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार बरहपुर गांव में रहने वाले 25 वर्षीय हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर रविवार दोपहर अपनी स्कॉर्पियो से नंदगंज बाजार गये थे। वहां चोचकपुर मोड़ पर स्थित दुकान से गंगा किन्नर कपड़ा खरीद रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और किन्नर को गोली मारकर मौके से भाग निकले।

सिर में गोली लगने के चलते किन्नर की मौके पर ही मौत हो गयीं। दिनदहाड़े गंगा किन्नर की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों की मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

घटना के संबंध एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि कपड़े की दुकान पर अज्ञात बदमाश ने खरीदारी कर रहे गंगा किन्नर पर फायर कर दिया। गोली सिर में लगने की वजह से किन्नर की मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तहरीर मिलने के आधार पर पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।

एक वर्ष पहले भी हुआ था हमला

बताया जा रहा है कि हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर पर एक साल पहले भी हमला हुआ था। लेकिन तब उसकी जान बच गयी थी। गंगा किन्नर की रविवार दोपहर हुई हत्या के पीछे की वजह को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हमला करने वाले बदमाशों के पकड़े जाने के बाद ही वारदात की सही वजह का पता चल सकेगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!