×

Raebareli News: रायबरेली में विशालकाय अजगर ने बकरी के बच्चे को निगला, वीडियो देख आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Raebareli News: रायबरेली बछरावां के राजाखेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर ने बकरी के बच्चे को निगल लिया। खबर जैसे ही गांव में फैली ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

Narendra Singh
Published on: 22 Oct 2022 8:45 AM GMT
X

रायबरेली: विशालकाय अजगर ने बकरी के बच्चे को निगला, वीडियो देख आपके खड़े हो जाएंगे रोंगटे: Video- Newstrack

Raebareli News: उत्तर प्रदेश की जनपद रायबरेली बछरावां के राजाखेड़ा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय अजगर ने बकरी के बच्चे को निगल लिया। इसकी खबर जैसे ही गांव में फैली ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को देखा थोड़ी ही देर में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय विकास खंड के ग्राम सभा इचौली के राजाखेड़ा गांव में राजाखेड़ा गांव के बाहर सब्जी गांव जाने वाले रास्ते के किनारे अभिषेक पांडे के धान के खेतों के किनारे से लोग निकल रहे थे। उसी बीच धान के खेत के बीच में लोगों ने देखा कि एक विशालकाय अजगर लगभग 8 फीट किसी जानवर को निगले हुए था।

वन विभाग की टीम ने पकड़ा अजगर को

घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलीस को दी वहां पर सैकड़ों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। 112 पुलिस टीम द्वारा वन विभाग को सूचित करने के बाद पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद उस विशालकाय अजगर को पकड़कर ले जाया गया।

अजगर ने बकरी के छोटे बच्चे को निगल लिया

ग्रामीणों का अनुमान है कि इस अजगर ने एक बकरी के छोटे बच्चे को निगल लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई परंतु उस विशालकाय अजगर को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी जंतु को निकले हुए है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story