×

VIDEO: मर्दानी ने की मनचले की पिटाई, कई दिनों से कर रहा था परेशान

By
Published on: 25 Sep 2016 5:56 AM GMT
VIDEO: मर्दानी ने की मनचले की पिटाई, कई दिनों से कर रहा था परेशान
X
girl and her mother beating man in mahoba

महोबाः सिलाई कोचिंग जाने वाली किशोरी को पिछले तीन दिनों से आते जाते छेड़ने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी की मां बेटी ने जमकर पिटाई कर दी। शनिवार शाम को जब लड़की कोचिंग से घर जा रही थी तभी मनचले ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महोबा की मर्दानी ने आव देखा न ताव और उसका गिरबान पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और अपनी मां को भी आवाज लगाई। दोनों मां बेटी ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता महोबा शहर कोतवाली के हमीरपुर चुंगी चौराहे के पास की रहने वाली है। लड़की को सिलाई कोचिंग जाते समय 45 साल का युवक रामकिशन मिश्रा पिछले तीन दिनों से अश्लील इशारे और कमेंट कर छेड़ रहा था। लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी मां को भी दी। शनिवार को जब लड़की कोचिंग से घर वापस जा रही थी। तभी युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

रास्ते भर युवक लड़की को अश्लील इशारे और कमेंट करता रहा। लड़की जैसे ही अपने घर के नजदीक पहुंचीं तो हिम्मत दिखाते हुए युवक का कॉलर पकड़ लिया और अपनी मां को आवाज लगाई। उसके बाद मां बेटी ने मनचले की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर आस पास के लोग भी इकठ्ठा हो गए और युवक को पकड़ लिया। मां बेटी ने सब को आप बीती बताई और अपनी भड़ास मनचले की पिटाई कर उतार दी।

आखिरकार महोबा की इस मर्दानी मां बेटी ने मनचले को ऐसा सबक सिखाया की सभी देखते रह गए। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

आगे की स्लाइड में देखें वीडियो...

Next Story