Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर मिला लड़की का शव, बलात्कार के बाद हत्या की जताई गई आशंका

Noida News: नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक लड़की का शव मिला है। जो शव गाड़ी के टायर से सर कुचला हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बलात्कार के बाद हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है।

Prashant Dixit
Published on: 2 Jan 2023 5:15 AM GMT (Updated on: 2 Jan 2023 5:36 AM GMT)
Noida News
X

घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी (सोशल मीडिया)

Noida News: ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर एक लड़की का शव मिला है। शव गाड़ी के टायर से कुचला हुआ है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बलात्कार के बाद हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जताई है। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। नोएडा के दादरी की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं लड़की के आसपास कोई भी वाहन नहीं मिला। इसी दुर्घटना के सामना एक घटना कल भी दिल्ली में दिखने की मिली थी।

नोएडा पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसके शरीर पर सड़क पर रगड़ने के निशान मिले हैं। हमने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही की जा रही है। हादसे की शिकार लड़की की उम्र करीब 34 साल बताई जा रही है। शायद लड़की गाड़ी के सामने आने से हादसे का शिकार हो गई हो होगी। हम जल्द से जल्द लड़की की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अभी तक लड़की का कोई भी परिजन पुलिस के सामने नहीं आया है।

नये साल पर भी इसी तरह की घटना

इसी तरह से दिल्ली में नए साल पर वारदात हुई। जहा कार ने एक स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मार 4 किमी तक घसीटा जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में लड़की को बलात्कार के बाद घसीट कर मार देने की बात सामने आई थी। उसके बाद पुलिस ने प्रथम जांच के बाद स्पष्ट किया, कि ये एक दुर्घटना थी, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट के बाद उसकी बॉडी कार में फंस गई और उसकी मौत हो गई। इस तरह ये नया साल किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए कभी न भूलने वाला दर्द लेकर आया।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story