×

बलात्कार के बढ़ते मामले: दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस की गोली से आरोपी घायल

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मोहिद्दीपुर गांव में रहने वाली किशोरी सुबह खेतों की तरफ गई थी। जिसके बाद आरोप है कि पड़ोस का युवक राजेश पासी उर्फ हीरो किशोरी के पीछे-पीछे गया। वहां उसने गंगा के कछार में किशोरी के साथ रेप किया।

Newstrack
Published on: 4 Sep 2020 7:58 AM GMT
बलात्कार के बढ़ते मामले: दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस की गोली से आरोपी घायल
X
बलात्कार के बढ़ते मामले: दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस की गोली से आरोपी घायल

कौशांबी: भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आये दिन हो रही हैं। सबसे ज्यादा घटनाएं बलात्कार की हो रही हैं। प्रदेश के कौशांबी में मोहिद्दीपुर गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस को सूचना मिलने के बाद आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वो भागने लगा। जिसके बाद पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। फिलहाल, मामले में कार्रवाई की जा रही है।

किशोरी के साथ रेप के बाद गला घोंटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मोहिद्दीपुर गांव में रहने वाली किशोरी सुबह खेतों की तरफ गई थी। जिसके बाद आरोप है कि पड़ोस का युवक राजेश पासी उर्फ हीरो किशोरी के पीछे-पीछे गया। वहां उसने गंगा के कछार में किशोरी के साथ रेप किया। बाद में उसने किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी समेत पुलिस गांव में पहुंची। जहां मामला जानने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई।

uttar pradesh police

ये भी देखें: स्वीडन और बेंगलुरूः हिंसा की समानता, बड़े खतरे के संकेत

पुलिस को खबर मिली कि आरोपी भागने की फिराक में था

घटना का खुलासा होने पर आरोपी ने गांव से भागने की सोची। वह सुबह 4 बजे गांव से भागने लगा। तभी पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन आरोपी नहीं रुका। जिसके बाद पुलिस को रोकने के लिए आरोपी पर फायर करना पड़ा। जिसके बाद उसके पैर में गोली लगी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। घायल आरोप को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया।

ये भी देखें: किसानों पर बड़ा एलान: मोदी सरकार ने दी राहत, कृषि मंत्री ने की थी मांग

मुखबिर ने दी सूचना

जनपद के एसपी अभिनंदन ने बताया कि गुरुवार की दोपहर की दोपहर एक किशोरी के साथ युवक ने रेप किया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। युवक ने शव को झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी थी। जिसके बाद मुखबिर से सूचना मिली कि युवती के साथ दरिंदगी और मौत के घाट उतारने वाला युवक भागने की फिराक में है। जिसके बाद पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Newstrack

Newstrack

Next Story