×

Mirzapur News: गला रेतकर किशोरी की हत्या, सिवान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Mirzapur News: किशोरी का शव सिवान में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में मंदिर के पास झाड़ी में 14 वर्षीय कविता देवी पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर निषाद का शव शिवान में मिला।

Brijendra Dubey
Published on: 8 Dec 2022 3:01 PM GMT
Mirzapur News
X

Mirzapur News (Newstrack)

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में घर से गायब हुई लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई, किशोरी का शव सिवान में मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में मंदिर के पास झाड़ी में 14 वर्षीय कविता देवी पुत्र स्वर्गीय उमाशंकर निषाद का शव शिवान में मिला, दोपहर के बाद सिवान में घास छीलने के लिए महिलाओं को लड़की का शव दिखा,जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, ग्रामीणों से सूचना मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिगना थाना क्षेत्र के मिश्रपुर गांव में घर से गायब हुई लड़की की गला रेत कर हत्या कर दी गई, किशोरी बुधवार को अपने घर से गायब हुई थी, जहां परिजनो ने काफी खोजबीन किया।

खोजबीन के बाद भी बालिका का पता नहीं चल पा रहा था। लेकिन गुरुवार के दिन किशोरी का शव को देखकर प्रतीत हो रहा है कि किशोरी का गला रेत कर हत्या करने के बाद फेंक दिया गया है।

मृतक के भाई बृजेश का आरोप है कि युवतियों बुधवार की सुबह से गायब हुई थी, जहां पर काफी खोजबीन के बाद भी पता नही चल सका था। पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने कहा आज खोज लो तब हम खोजबीन करेंगे।

मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच की। सीओ लालगंज दीक्षांत राज ने बताया की शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। हर पहुलओं पर जांच किया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच कर रही है। जहां जांच के बाद जो तथ्य सामने आयेंगे,उसपर कार्रवाई की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story