×

कानपुर GRP को मिली सफलता,तस्करी कर दिल्ली लाई जा रही 10 लड़कियां बरामद

Admin
Published on: 2 April 2016 9:21 AM GMT
कानपुर GRP को मिली सफलता,तस्करी कर दिल्ली लाई जा रही 10 लड़कियां बरामद
X

कानपुर: कानपुर जीआरपी पुलिस ने शुक्रवार रात को स्टेशन से तस्करी कर दिल्ली ले जाई जा रहीं 10 लड़कियों को मुक्त करा लिया है। इस काम में चाइल्ड लाइन संस्थान ने भी जीआरपी की मदद की।

जीआरपी ने इन लड़कियों को संपर्क क्रांति ट्रेन की जनरल कोच से बरामद किया। बताया जा रहा है कि इं लड़कियों में से पांच नाबालिग हैं।

रांची की रहने वाली हैं सभी लड़कियां

बरामद की गई लड़कियों ने बताया कि वह सभी रांची की रहने वाली है और काम करवाने के लिए उन्हें दिल्ली लेकर जाया जा रहा था।

इन लड़कियों की मदद से इनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है और लड़कियों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Admin

Admin

Next Story