×

DJ पर डांस करते समय चली गोली, सातवीं की स्टूडेंट की हुई मौत

By
Published on: 20 May 2016 8:29 AM GMT
DJ पर डांस करते समय चली गोली, सातवीं की स्टूडेंट की हुई मौत
X

एटाः करुआमई गांव के नामकरण समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। इससे गोली सातवीं की स्टूडेंट सलोनी को लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

क्या है मामला?

-मारहरा थाना क्षेत्र के करुआमई गांव में ओमकार के यहां नामकरण समारोह था।

-12 साल की सलोनी अपनी बहन के साथ छत पर खड़ी थी।

-डीजे पर डांस कर रहे दिनेश ने देशी तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें...हर्ष फायरिंग में गोली लगने से महिला की मौत, दवा कंपनी में थी HR हेड

-इससे सलोनी घायल हो गई और छत से नीचे गिर पड़ी।

-सलोनी को एटा के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

-हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे आगरा रेफर कर दिया।

-जहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई।

-घटना के बाद आरोपी दिनेश को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Next Story