×

UP Global Investors Summit 2023: यूपी में उद्योगों को लेकर धारणा बदली: राजनाथ सिंह

UP Global Investors Summit 2023 in Lucknow: रक्षामंत्री ने कहा कि पीएम मोदी पर भरोसा होने के कारण ही आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश का आकार ले रहा है। पुराने व अप्रभावी कानूनों को वर्तमान नेतृत्व ने बदलने का काम किया है।

Jugul Kishor
Published on: 10 Feb 2023 9:08 AM GMT (Updated on: 10 Feb 2023 10:30 AM GMT)
UP Global Investors Summit 2023 in Lucknow
X

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Pic: Social Media)

UP Global Investors Summit 2023 in Lucknow: उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह हम सबके लिए बेहद हर्ष का समय है। नये भारत के निर्माता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना अमूल्य मार्गदर्शन देने के लिए हम सबके बीच उपस्थित हैं। लखनऊ मेरी कर्मभूमि है। यहां पर सभी मेहमानों का स्वागत करना मेरे लिए गौरव का विषय है। नजाकत अदब तहजीब के शहर में प्रधानमंत्री का स्वागत है। लखनऊ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भी कर्मभूमि रही है। इस अवसर पर मैं उनको भी नमन करता हूं।

दुनिया भारत को संभावना व आशा की दृष्टि से देखती : रक्षामंत्री

रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में न केवल पीएम बल्कि मार्गदर्शक, अभिभावक और प्रेरणा पुरुष हम सबकों मिले हैं। दुनिया भारत को आशा और संभावना की दृष्टि से देखती है यही विश्वसनीयता है। प्राचीन काल में ये देश जिन-जिन चीजों में प्रसिद्ध था। उद्योग व्यापार गर्त में जाने लगा था, लोग इस क्षेत्र में आने से घबराने लगे। हीन दृष्टिकोण से देखा जाता है। पिछले कुछ सालों में आर्थिक सुधार और बिजनेस में सरकार ने नई अप्रोच रखी है। बिजनेस कम्यूनिटी को न केवल सम्मान भरोसे की नजर से देखा जाता बल्कि वेल्थ क्रिएटर के रूप में सामाजिक विकास प्रमुख सहयोगी समझा जाता है। आज देश के नागिरकों देश के नेतृत्व संभावनाओं पर नया भरोसा पैदा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने जब उत्तर प्रदेश की बागडोर संभाली है तब से एक अत्यंत भरोसेमंद डिस्टिनेशन के रूप में उभरा है। राजनाथ सिंह ने कहा कि छद्म समाजवाद ने भारत के औद्योगीकरण को नुकसान पहुंचाया है। पहले स्थापति उद्योगों को बर्बाद करने का काम किया गया। उद्योगों के खिलाफ माहौल बनाया गया। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब यूपी व देश में उद्योगों को लेकर लोगों की धारणा बदली है।

रक्षामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी पर भरोसा होने के कारण ही आज नए भारत का नया उत्तर प्रदेश का आकार ले रहा है। पुराने व अप्रभावी कानूनों को वर्तमान नेतृत्व ने बदलने का काम किया है। यूपी मतलब स्वास्थ्य यूपी, शिक्षा यूपी, कौशल यूपी, निवेश यूपी और यूपी मतलब निवेश पर रिटर्न यूपी बन गया है। पिछले कुछ समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी ने अपने नाम यानी यूपी को सार्थक किया है। विदेशों से आए डेलीगेशन और इन्वेस्टर्स का उत्तर प्रदेश में स्वागत किया है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story