Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर गो एयरवेज 16 दिसंबर से शुरू करेगा 4 नई उड़ानें, जाने क्या होगा समय

Lucknow Airport: गो एयरवेज 16 दिसंबर से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 4 उड़ाने शुरू करने जा रहा है।

Anant kumar shukla
Published on: 14 Dec 2022 9:27 AM GMT (Updated on: 14 Dec 2022 9:30 AM GMT)
Go Airways In Lucknow
X

Go Airways In Lucknow। (Social Media)

Lucknow Airport: कोरोना की वजह से लगे तमाम बंदिशों के समाप्त होने के बाद अमौसी एयरपोर्ट (चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट) पर रौनक दिखने लगा है। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों में बढ़ोतरी होने लगी है। इसे देखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने भी विमानों में बढ़ोतरी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गो एयरवेज 16 दिसंबर से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 4 उड़ाने शुरू करने जा रहा है। यह उड़ान मुंबई से लखनऊ लखनऊ से मुंबई दिल्ली से लखनऊ लखनऊ से दिल्ली के लिए संचालित होंगी।

समय सारणी

मुंबई से लखनऊ आने वाले विमान (सं. 2619) मुंबई से 9:00 बजे उड़ान भरकर लखनऊ 11:15 बजे पहुंचेगा। लखनऊ से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान (सं. 2620) प्रातः 6:45 बजे उड़ान भर कर 9:10 बजे मुंबई पहुंचेगा। इसी प्रकार दिल्ली से लखनऊ आने वाले विमान (संख्या 2609) रात्रि 9:30 बजे उड़ान भर के 10:45 बजे लखनऊ पहुंचेगा और लखनऊ से उड़ान भरकर दिल्ली जाने वाला विमान (2610) 4:45 बजे उड़ान भरकर 7:15 पर दिल्ली पहुंचेगा।

गो एयरवेज की 4 नई उड़ानें शुरू की: एयरपोर्ट प्रवक्ता

एयरपोर्ट प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गो एयरवेज की 4 नई उड़ानें शुरू होने से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। बात दें कि चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गो एयरवेज की 6 उड़ानें पहले से ही संचालित हैं। यदि इन चार उड़ानों को भी मिला दें तो गो एयरवेज की 10 उड़ानें हो जाएंगी।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story