×

भगवान राम के प्राकट्य उत्सव पर अयोध्या में निकली दर्शन यात्रा

राम नगरी अयोध्या में विवादित परिसर राम जन्मभूमि में विराजमान भगवान श्री रामलला का प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौष शुकव्ल पक्ष तृतीय तिथि के अवसर परंपरागत रूप से प्रसिद्ध क्षीरेश्नाथ मंदिर से भव्य शोभा दर्शन यात्रा निकला गया जो कि भव्य मार्गो से होते हुए निकाली गई वहीं इस यात्रा को लेकर स्थान स्थान पर स्थानीय लोगो द्वारा स्वागत भी किया गया।

Dharmendra kumar
Published on: 8 Jan 2019 3:10 PM GMT
भगवान राम के प्राकट्य उत्सव पर अयोध्या में निकली दर्शन यात्रा
X

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में विवादित परिसर राम जन्मभूमि में विराजमान भगवान श्री रामलला का प्राकट्य उत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। पौष शुकव्ल पक्ष तृतीय तिथि के अवसर परंपरागत रूप से प्रसिद्ध क्षीरेश्नाथ मंदिर से भव्य शोभा दर्शन यात्रा निकला गया जो कि भव्य मार्गो से होते हुए निकाली गई वहीं इस यात्रा को लेकर स्थान स्थान पर स्थानीय लोगो द्वारा स्वागत भी किया गया।

यह भी पढ़ें.....VVIP जिला अमेठी का एक ऐसा गांव, जहां बिजली का बिल तो बराबर आता है पर वोल्टेज नहीं!

राम जन्मभूमि में विराजमान भगवान श्री रामलला के 70 वां प्राकट्य उत्सव को नौ दिवशीय आयोजन के तहत किया गया इस उत्सव के आखिरी दिन रामलला में स्थापित किया गया। कलश लेकर भव्य शोभा दर्शन यात्रा निकाला गया यह यात्रा अयोध्या के प्रमुख मार्गों से होते हुए राम कोट को परिक्रमा किया गया जिसके बाद कलश को सरयू नदी में प्रवाहित कर दिया गया है। यह यात्रा राम जन्मभूमि सेवा समिति द्वारा वर्षों से किया जा रहा हैं इस दौरान अयोध्या के नगर से सैकड़ों लोग इस यात्रा में शामिल रहे।

यह भी पढ़ें.....ससुराल वालों ने जबरन घर पर ही कराया प्रसव, मां-बेटे की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

राम जन्मभूमि सेवा समिति के महामंत्री राम प्रसाद मिश्रा ने कहा कि भगवान श्री रामलला राम जन्मभूमि पर 1949 में प्रकट हुए थे जिसके बाद से समिति

लगातार प्राकट्य उत्सव मनाती रही हैं और आज भी यह परंपरागत रूप किया जा रहा हैं लेकिन यह पूरा आयोजन परिसर के अन्दर किया जाता था लेकिन 1992 में ढांचा गिरा देये जान के बाद उस स्थल को अधिग्रहित कर लिया गया जिसके कारण यह उत्सव राम जन्मभूमि के पास स्थित क्षीरेश्वर महादेव मंदिर में प्रत्येक वर्ष मनाया जा रहा हैं।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story