Gola Gokaran Nath By-Election: गोला गोकरण नाथ में 01 बजे तक का मतदान 33.58 प्रतिशत

Gola Gokaran Nath By-Election: लखीमपुर खीरी के गोला गोकरण नाथ विधानसभा में आज सुबह 7:00 बजे से मतदान चालू हो गया 1:00 बजे तक 33.58 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

Himanshu Srivastava
Published on: 3 Nov 2022 6:40 AM GMT (Updated on: 3 Nov 2022 7:59 AM GMT)
Assembly Constituency Gola Gokaran Nath By-Election: 23.56 percent voter turnout so far in Gola Gokaran Nath
X

लखीमपुर खीरी: गोला गोकरण नाथ में अब तक 23.56 प्रतिशत मतदान

Gola Gokaran Nath By-Election: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकरण नाथ विधानसभा में आज सुबह 7:00 बजे से मतदान चालू हो गया 11:00 बजे तक 33.58 प्रतिशत मतदान हो चुका था।

आपको बताते चलें गोला विधानसभा में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश में कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह एसपी खीरी जिले के बड़े अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अगर अराजक तत्वों द्वारा किसी प्रकार का विवाद किया जाएगा तो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी महेंद्र ने जनता से अपील की है अपना मत का प्रयोग जरूर करें।

बता दें कि कुल 421 बूथों पर वोट डाले जा रहे हैं। तीन लाख 91 हजार मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। सपा से विनय तिवारी ने पूजा अर्चना करने के बाद अपना मत का प्रयोग कर दिया है। भाजपा से अमन गिरी भी मतदान कर चुके हैं। सपा और भाजपा आमने-सामने टक्कर में हैं। जिला अधिकारी लगातार बूथवार निरीक्षण कर रहे हैं।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story