×

Gola Gokarannath By Election: Lakhimpur की इस सीट पर भाजपा-सपा में कांटे का मुकाबला, आज थम जाएगा प्रचार, जानें पूरा जोड़ गणित

Gola Gokarannath By Election: चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले सीएम योगी लखीमपुर पहुंच भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के लिए प्रचार किया।

Himanshu Srivastava
Published on: 1 Nov 2022 7:31 AM GMT (Updated on: 1 Nov 2022 12:48 PM GMT)
Gola Gokarannath By Election
X

भाजपा-सपा में कांटे का मुकाबला (फोटो: सोशल मीडिया )

Gola Gokarannath By Election: लखीमपुर खीरी गोला गोकरण नाथ में 3 नवंबर को उपचुनाव है आज यानी कि 1 नवंबर को इस सीट पर चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले सीएम योगी लखीमपुर पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी के लिए प्रचार किया।

सीएम योगी ने कहा कि सपा के लोग चुनाव हारता देख आरोप लगाने लगे। उन्हें अभी से हार का डर सताने लगा है। इसीलिए बोल रहे हैं कि जबरदस्ती चुनाव जीता जा रहा है। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य अमन गिरी के लिए प्रचार करने पहुंचे। प्रत्याशी विनय तिवारी का प्रचार करने के लिए किसी भी बड़े चेहरे मैदान में नहीं उतारा गया।

प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल उनका प्रचार करने पहुंचे थे। सपा नेता अखिलेश यादव विनय का प्रचार करने पहुंचने वाले थे, लेकिन वह भी नहीं पहुंचे। विनय तिवारी अकेले ही मैदान में डटे हुए हैं। गोला गोकरननाथ सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा की तीन जनसभाओं के अलावा बाइक रैली भी निकाली गई। वहीं सपा ने गांव-गांव जाकर प्रचार किया। भाजपा के कई मंत्री और सांसद अमरगिरी को जिताने के लिए गोला क्षेत्र में रहे। भाजपा के स्टार प्रचारक दिनेश शर्मा को छोड़कर बाकी सब लोग पहुंचे।

काशी के उपचुनाव में बसपा और कांग्रेस के कैंडिडेट

बता दें छोटी काशी के उपचुनाव में बसपा और कांग्रेस ने अपने कैंडिडेट नहीं उतारे हैं। बसपा कांग्रेस के चुनाव ना लड़ने के फैसले को सपा-भाजपा के प्रत्याशी अपने-अपने वोटों के गुणा गणित के अनुसार देख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सपा के विनय तिवारी को नेताजी मुलायम सिंह के निधन के कारण सहानुभूति वोट मिल सकते हैं। वहीं भाजपा के अमन गिरी को पिता अरविंद गिरी के नाम पर वोट का फायदा मिल सकता है।

भाजपा प्रत्याशी अमन गिरी दिव्यांग भाजपा विधायक अरविंद गिरी के बेटे हैं। 26 साल के अमन ने हैदराबाद में रहकर लाख की पढ़ाई की। अमन गिरी की मां का नाम सुधा गिरी है। अमन गिरी का जन्म 1 जून 1996 में हुआ था। उन्होंने बीबीए व एलएलबी ऑनर्स तक पढ़ाई की है। वह अभी बैचलर हैं। अमन की दो बहने भी हैं।

अमन ने 2022 के चुनाव में पिता अरविंद गिरी के साथ चुनावी कमान संभाली थी पिता की सारी सभाओं रैली की तैयारियां वह खुद करते थे। अमन के पिता अरविंद गिरी साल 1996, 2002, 2007 में हैदराबाद खीरी विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। बाद में हैदराबाद खीरी विधानसभा का नाम गोला गोकरण नाथ कर दिया गया था। जहां से 2017 और 2022 में भाजपा के टिकट पर अरविंद गिरी चुने गए थे।

विनय तिवारी ने सबसे पहले साल 2000 में भाजपा के टिकट पर गोला नगर पालिका का चुनाव लड़ा था। इस पर चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। स्नातक की पढ़ाई कर चुके विनय तिवारी साल 2009 में बसपा में शामिल हो गए थे। एक साल बाद बसपा से उनका मन भर गया। साल 2010 में वह सपा में शामिल हो गए। इसके बाद उन्हें साल 2012 में सपा से टिकट मिला।

गोला गोकरननाथ से विधायक

अखिलेश यादव की लहर में उनकी चुनावी नैया इस बार पार लगाई और वह गोला गोकरननाथ से विधायक बन गए। साल 2017 में भी पार्टी ने विनय तिवारी पर ही भरोसा जताया लेकिन इस बार भाजपा की लहर में उनकी नैया डूब गई। साल 2022 में सपा में विनय तिवारी को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है। 2022 के चुनाव में उन्हें 97 240 वोट मिले थे फिर भी वह चुनाव जीतने में सफल नहीं हुए। विनय तिवारी की पत्नी रेखा तिवारी ने साल 2016 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर चुनाव के लिए नामांकन किया था लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। विनय तिवारी के एक बेटे और दो बेटियां हैं उनकी बेटियों की शादी हो चुकी है। विनय तिवारी की शिक्षा गोला में ही हुई। उन्हें युवराज दत्त महाविद्यालय लखीमपुर से स्नातक की पढ़ाई की थी। विनय तिवारी पर केस भी दर्ज है जिसके वादी भाजपा के दिव्यांग विधायक अरविंद गिरी थे।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में विजय तिवारी पर आचार संहिता का उल्लंघन के दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। गोला गोकरण नाथ क्षेत्र में पड़ने वाली भीरा भिजवा बढ़िया तुला दाउदपुर सुंदरवाल जैसे क्षेत्रों में बाढ़ और कटान की समस्या है। इसके साथ ही चीनी मिल पर गन्ने की कीमत को लेकर प्रदर्शन होता रहता है। इसी तरह आवारा पशुओं को लेकर कई बार प्रदर्शन हो चुका है।

गोला गोकरण नाथ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3.95.433 है इसमें पुरुष मतदाता 2,08,181 और महिला मतदाता 1,87,226 है। आबादी के हिसाब से यहां कुर्मी, मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाताओं का दबदबा रहता है। इस सीट पर मुस्लिम समुदाय का वोट करीब 80,000 है जो कि हमेशा से ही निर्णायक भूमिका में रहा है।

गोला विधानसभा उपचुनाव 3 नवंबर को है। 17 अक्टूबर को नाम वापसी का अंतिम दिन था। 14 अक्टूबर को प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इसमें 7 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे। सपा से विनय तिवारी, भाजपा से अमन गिरी, बहुजन मुक्ति पार्टी से प्रवेन्द्रर प्रताप सिंह, सर्वहारा विकास पार्टी से बलवीर सिंह दिल्ली, प्रत्याशी अरविंद कुमार मंजू देवी और अमन गिरी।

गोला विधानसभा सभा सीट का ऐतिहासिक 1962 में हुआ चुनाव

गोला गोकरननाथ विधानसभा सीट में सबसे पहले साल 1962 में चुनाव हुए थे। इस चुनाव में तब कांग्रेस से राम भजन जीते थे। 1967 में राज राजेश्वर जनसंघ से विधायक बने थे। साल 1969 और 1974 में माखनलाल कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने थे। साल 1977 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राघव राम जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। साल 1980 और 1985 में कांग्रेसी राम भजन लाल को मौका दिया। वे लगातार दो बार विधायक बने। साल 1989 में पहली बार यहां बीजेपी ने जीत हासिल की। बीजेपी के रामकुमार वर्मा लगातार 1989 1991 और 1993 में यहां से विधायक बनते रहे।

1996 से 2012 तक सपा के विधायक अरविंद गिरी रहे। इसके बाद बदले समीकरणों से सपा को यहां से मजबूत किया। जिस कारण 1996, 2002 और 2007 में तीन बार अरविंद गिरी विधायक बने। इसके बाद 2012 के चुनाव में भी सपा से विनय तिवारी को चुनाव मैदान में उतारे और जीत हासिल की। वहीं 2017 के चुनाव में भाजपा ने इस सीट पर कब्जा कर लिया। अगर पिछले 2017 के चुनाव की बात की जाए तो भाजपा के अरविंद गिरी को 122497 वोट मिले थे सपा के उम्मीदवार विनय तिवारी कुल 67480 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। वह 55017 मतों से हार गए थे। बता दे अरविंद गिरी ही गोला गोकरननाथ सीट से भाजपा विधायक थे। उनकी मौत के बाद उपचुनाव हो रहा है। इसी सीट पर से पांचवी बार विधायक बने अरविंद गिरी की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। 6 सितंबर को कार में से उनकी मौत हो गई थी।

मतदान दिवस पर सूचनाओं के प्रेषण के लिए कलेक्ट्रेट में बना कण्ट्रोल रूम, डीएम ने दो शिफ्टों ने लगाई ड्यूटी

लखीमपुर खीरी जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि खीरी में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 139-गोला गोकरननाथ के उप निर्वाचन-2022 का मतदान 03 नवंबर एवं मतगणना 06 नवंबर को नियत हैं। मतदान दिवस हेतु समस्त सूचनाओं के प्रेषण के लिए कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कण्ट्रोल रूम स्थापित किया है। जिसका टेलीफोन नं०-05872-252822 (मो.नं०-8932050137) एवं ईवीएम, वीवी पैट के वाहनों की ट्रैकिंग/शिकायत के लिए टेलीफोन नं0-05872-299019 (मो.नं.- 8726750140) स्थापित किया गया है। कण्ट्रोल रूम के संचालन हेतु अधिकारियों को नोडल/सहायक नोडल अधिकारी नामित करते हुए दो शिफ्टों में उनकी ड्यूटी लगाई गई है।

मतदान दिवस के दिन प्रथम पाली (प्रातः 05 बजे से दोपहर 01 बजे तक) प्रभारी अधिकारी परियोजना निदेशक (डीआरडीए) केके पांडेय (9454465382) संबद्ध अधिकारी जिला प्रशिक्षण अधिकारी राजकिशोर (8765957386), सहायक अभियंता (डीआरडीए) संतोष कुमार (7838142090), जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी (9415266880) मय स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। द्वितीय पाली : (दोपहर 01 बजे से रात्रि 09 बजे तक) प्रभारी अधिकारी डीडीओ अरविंद कुमार (9454465383), संबंद्ध अधिकारी डीपीओ सुनील श्रीवास्तव (9454948744), डीएसडब्लूओ सुधांशु शेखर (9532349624), जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी वीरपाल (8127779190) मय स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। गोला तहसील में भी चलेगा कंट्रोल रूम, एसडीएम न्यायिक बने कंट्रोल रूम प्रभारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मतदान दिवस के दिन तहसील गोला गोकरननाथ में भी कंट्रोल रूम संचालित होगा, जिसमें प्रभारी अधिकारी उप जिलाधिकारी (न्यायिक) राजीव कुमार निगम (7037976990) सहित अन्य संपर्क सूत्र आरओ- 9454416569, एआरओ- 9454416575, एआरओ-7060386030) है।

डीएम ने कंट्रोल रूम ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/ संबंद्ध कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपरोक्तानुसार दिए गए दायित्वों का निर्वहन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे और ससमय सूचना प्राप्त कर संबंधित को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story