×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में सस्ता हुआ सोना-चांदी, खरीदारी से पहले चेक कर लें यहां दाम ?

UP Gold Silver Price Today 12 January 2023: यूपी में दोनों कीमती आभूषण के भाव में गिरावट आई है। जानिए लखनऊ और कानपुर में कीमती आभूषण के दाम।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 12 Jan 2023 12:50 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 12 January 2023: भारतीय बाजार सहित उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन प्रदेश में सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई है। दाम गिरने के बाद सोना 56 हजार के पास आ गया है। वहीं चांदी 72 हजार के नीचे कारोबार करने लगी है। ऐसे अगर आप आज कीमती आभूषण सोना और चांदी को खरीदने का मना बना रहे हैं तो अधिक जेब नहीं ढीली करने पड़ेगी।

लखनऊ में सोना चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, शहर में 24 कैरेट सोने के भाव 180 रुपए महंगा होकर 56,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट आई है, जो कि लोगों के लिए राहत का विषय है,क्योंकि अधिकांश लोग बाजार में 22 कैरेट सोना खरीदते हैं। 22 कैरेट सोना का भाव 150 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद यह 51,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता चांदी के भाव 300 रुपये सस्ता होकर 71,500 रुपये प्रतिकिलो पर है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51450 रुपये (22 कैरट) 56110 (24 कैरट)

• कानपुर : 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• आगरा: 51400 (22 कैरट), 56100 (24 कैरट)

• नोएडा: 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51400 (22 कैरट), 56100 (24 कैरट)

• मथुरा : 51400 (22 कैरट), 56100 (24 कैरट)

राज्य में चांदी का भाव

यूपी में आज चांदी का औसत दाम 71,500 रुपये प्रति किलो है। लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में 71,500 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में गुरुवार को चांदी का भाव 71,400 रुपये पर है।

सोना लेते वक्त इन बातों का दें ध्यान

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (आईबीजेए) के मुताबिक, सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो दाम जारी किये जाते हैं वह सांकेतिक दाम होते हैं। इनमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं जोड़ा होता है। सोना चांदी का सही दाम जनाने के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क कर सकते हैं। ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं।

दिन में दो बार जारी होते भाव

बता दें कि सोना खरीदते वक्त हॉलमार्किंग जरूर देखें। हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता व क्वालिटी की पहचान होती है। सोना में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य होता है। आईबीजेए के अनुसार भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव दिन में दो बार जारी किये जाते हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को भाव जारी होते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story