TRENDING TAGS :
UP Gold Silver Price Today: गिर गया सोने का दाम, चांदी के भाव में आई तेजी, यहां करें चेक
UP Gold Silver Price Today 15 February 2023: यूपी में सोने के भाव में गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद लखनऊ में सोना 57 हजार के करीब आ गया है। जानिए चांदी आज किस भाव पर बिक रही है।
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)
UP Gold Silver Price Today 15 February 2023: अगर आप आज सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो कम दाम चुकाने होगें। यूपी में 15 फरवरी को सोने के भाव हल्की गिरावट आई है। जबकि चांदी के भाव में बढ़ोतरी हुई है। दाम गिरने के बाद सोना 57 हजार के पास हो गया है। वहीं, दाम बढ़ने के बाद प्रदेश में चांदी 70 हजार के पार चली गई है।
24 व 22 कैरेट सोने का भाव
लखनऊ बाजार में बुधवार को 24 और 22 कैरेट सोने के भाव गिरावट आई है। 24 कैरेट सोने के भाव 70 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद सोना 57,310 रुपये पर है। 22 कैरेट सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है और यह 52,550 रुपये पर प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
चांदी का भाव
जबकि इसके उलट लखनऊ में बुधवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में 400 रुपये तेजी आई है। इस तेजी के बाद चांदी 70,400 रुपये प्रति किलो पर हो गई है। इससे पहले कल चांदी के भाव में गिरावट थी और यह 70 हजार रुपये पर थी।
यूपी में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव
01 ग्राम सोने की कीमत- 5,255 रुपए
08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 42,040 रुपए
10 ग्राम सोने की कीमत- 52,550 रुपए
100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 25, 500 रुपए
यूपी में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव
01 ग्राम सोने की कीमत- 5,731 रुपए
08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,848 रुपए
10 ग्राम सोने की कीमत- 57, 310 रुपए
100 ग्राम सोने की कीमत- 5,73,100 रुपए
प्रदेश के प्रमुख शहरों के सोने के दाम
कानपुर
52550(22 कैरट)
57310 (24 कैरट)
आगरा
52550 (22 कैरट)
57310 (24 कैरट)
नोएडा
52550 (22 कैरट)
57310 (24 कैरट)
गाजियाबाद
522550 (22 कैरट)
57310 (24 कैरट)
वाराणसी
52550(22 कैरट)
57310 (24 कैरट)
मथुरा
52550 (22 कैरट)
57310 (24 कैरट)
सोना लेते वक्त यह जरूर देखें
बाते दें कि बुलियन मार्केट में गोल्ड सिल्वर जारी हुई भाव सांकेतिक होते हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं शामिल होता है। सोना चांदी के सही भाव की जानकारी के लिए आपको लोकल ज्वेलर से पता करना होगा। सोना लेते वक्त एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब सोना खरीदने बाजार में जाएं तो सोने पर लगा हॉलमार्क जरूर देखें। अगर सोने पर हॉलमार्क लगा हुआ होता सोना असली है। यह सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान करता है। मिस्ड कॉल से सोने के भाव की जानकारी पता कर सकते हैं। आपको अपने फोन से 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ देर में 18 और 22 कैरेट सोने के भाव के दाम आ जाएंगे।