×

UP Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में मामूली उछाल, जानें आज लखनऊ में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

UP Gold Silver Price Today 17 January 2023: यूपी में सोने और चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है। आइए जानें लखनऊ सहित अन्य जिलों का क्या है ताजा भाव।

aman
Written By aman
Published on: 17 Jan 2023 2:20 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

UP Gold Silver Price Today 17 January 2023: उत्तर प्रदेश में सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव में (Sona Chandi ka Bhav) लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गोल्ड-सिल्वर रेट में मंगलवार (17 जनवरी) को मामूली बदलाव देखने को मिला। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 52,350 रुपए है। वहीं, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 57,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन के भाव में 110 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, चांदी के दाम में भी मामूली उछाल देखने को मिला। यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को एक किलो चांदी का रेट 72,900 रुपए है। एक दिन पहले की कीमत में 150 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अगर, आप भी सोना-चांदी में निवेश की सोच रहे हैं। या लम्बे समय से आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए मुफीद है। हालांकि, विशेषज्ञ कहते हैं कि निवेश के मकसद से यदि आप पैसा लगाना चाहते हैं तो थोड़ा ठहर जाएं। सोने की कीमत में थोड़ी और गिरावट आए तब इन्वेस्टमेंट ज्यादा सही हो सकता है। लेकिन, ये भी सच है कि जो लोग भविष्य को देखते हुए निवेश करना चाहते हैं, सोना-चांदी में पैसा लगाना उनकी पहली पसंद रहता है।

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के भाव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम का भाव 52,350 रुपए है। वहीं, 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 57,100 रुपए है। पिछले दिनों 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम का भाव 52,160 रुपए था। जबकि, 24 कैरेट गोल्ड का दाम प्रति 10 ग्राम 56,990 था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं। इस भाव में GST, TCS और सहित शुल्क शामिल नहीं हैं। सोना-चांदी की सटीक दरों के लिए आप newstrack.com से जुड़े रहें।

लखनऊ में चांदी का भाव

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को चांदी की कीमतें 72,900 रुपए प्रति किलोग्राम है। एक दिन पहले चांदी के इतने ही वजन का भाव 72,750 रुपए प्रति किलो था। सिल्वर के प्रति किलोग्राम भाव में 150 रुपए का इजाफा दर्ज किया गया है। हाल के दिनों की कीमतों पर नजर डालें तो चांदी के दाम इसी के आसपास रह रहे हैं।

लखनऊ में प्रति ग्राम 22 कैरेट सोने का ये है आज का भाव:

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,235 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 41,880 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 52,350 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5, 23,500 रुपए

लखनऊ में प्रति ग्राम 24 कैरेट सोने का ये है आज का भाव:

01 ग्राम सोने की कीमत- 5,710 रुपए

08 ग्राम सोने की कीमत का भाव- 45,680 रुपए

10 ग्राम सोने की कीमत- 57,100 रुपए

100 ग्राम सोने की कीमत- 5,71,000 रुपए

UP के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति 10 ग्राम

- कानपुर : 52,150 (22 कैरट), 56600 (24 कैरट)

- आगरा: 52150 (22 कैरट), 56500 (24 कैरट)

- नोएडा: 52150 (22 कैरट), 56500 (24 कैरट)

- गाजियाबाद: 52350 (22 कैरट), 56980 (24 कैरट)

- वाराणसी: 53,100 (22 कैरट), 57930 (24 कैरट)

- मथुरा : 53 100 (22 कैरट), 56900 (24 कैरट)

सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें ख्याल

आईबीजेए के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के भाव जारी होते हैं उनमें किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं जुड़ा होता है। सही भाव जानने के लिए आपको अपने नजदीकी आभूषण विक्रेता से संपर्क करना होगा। खास बात ये रखें कि गोल्ड खरीदते वक्त हॉलमार्किंग अवश्य देखें। हॉलमार्किंग सोने की शुद्धता और क्वालिटी की पहचान होती है। सोना में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य होता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story