×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में बढ़े सोना चांदी के भाव, लखनऊ-कानपुर में इस भाव पर आया गोल्ड

UP Gold Silver Price Today 8 January 2023: आज यूपी में सोना चांदी के भाव में तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दाम बढ़ने के बाद लखनऊ में 24 कैरेट सोना 56 हजार रुपये की करीब आ गया है।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 8 Jan 2023 1:46 AM GMT
UP Gold Silver Price Today
X

UP Gold Silver Price Today (Newstrack)

Gold Silver Price Today 8 January 2023: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में 8 जनवरी, 2023 को सोना और चांदी की ताजा कीमतें जारी कर दी गई हैं। प्रदेश में रविवार को सोना और चांदी के भाव तगड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दाम बढ़ने के बाद सोना 56 हजार पार चला गया है। वहीं, चांदी में चमक आने के बाद 71 हजार के पार चली गई गई है। ऐसे अगर आप आज कीमती आभूषण सोना और चांदी में निवेश या खरीदारी का मना बना रहे हैं तो अधिक दाम खर्च करने पड़ सकते हैं।

लखनऊ में सोना-चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार के मुताबिक, रविवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 430 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद सोना 56,110 रुपये प्रति 10 ग्राम का हो गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 400 रुपये महंगा होकर 51,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 999 शुद्धता चांदी के भाव में 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद चांदी 71,800 रुपये प्रतिकिलो पर हो गई है।

यूपी के प्रमुख शहरों के भाव, प्रति दस ग्राम

• लखनऊ : 51450 रुपये (22 कैरट) 56110 (24 कैरट)

• कानपुर : 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• आगरा: 51300 (22 कैरट), 56100 (24 कैरट)

• नोएडा: 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• गाजियाबाद : 51450 (22 कैरट), 56110 (24 कैरट)

• वाराणसी: 51300 (22 कैरट), 56100 (24 कैरट)

• मथुरा : 51200 (22 कैरट), 56000 (24 कैरट)

प्रदेश की शहरों में चांदी का भाव

वहीं, आज प्रदेश में चांदी के औसत दाम 72,000 रुपये प्रति किलो है। इसके साथ लखनऊ, कानुपर, आगरा, वाराणसी सहित कई शहरों में रविवार को 72,000 प्रति किलो है। जबकि नोएडा, गाजियाबाद, मरेठ, बागपत, सहारनपुर, कैराना में यह 71,900 रुपये पर है। अलग अलग टैक्स होने की वजह से चांदी के दाम शहरों में इस तरह का अंतर बना रहता है।

खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

- सोने - चांदी के दिये गए उपरोक्त दाम सांकेतिक हैं। इसमें जीएसटी या कोई अन्य टैक्स नहीं जुड़ा हुआ है। निश्चित दाम के लिए अपने लोकल सर्राफा या ज्वेलर से संपर्क करें।

- ज्वेलर या निर्माता सोने के आभूषणों में मेकिंग चार्ज अलग से लेते हैं। खरीदारी करते वक्त इस बारे में अवश्य जानकारी ले लें। मेकिंग चार्ज सब आभूषण निर्माताओं का अलग अलग होता है।

- सोने के आभूषणों में हॉलमार्किंग कानूनी रूप से अनिवार्य है। खरीदारी करते समय हॉलमार्किंग अवश्य चेक कर लें। हॉलमार्किंग क्वालिटी और शुद्धता की जानकारी होती है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story