Gold Silver Rate Today: लखनऊ में सस्ता हुआ सोना, जानें शहर का आज का रेट

Gold Silver Rate Today: शहर में 24,22 कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई है। वहीं, चांदी के भाव कल की तरह स्थिर बने हुए हैं।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 31 Oct 2022 7:13 AM GMT
Gold Silver Rate Today
X

Gold Silver Rate Today (सोशल मीडिया)

Gold Silver Rate Today: लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन ने 31 अक्टूबर, 2022 सोमवार को कीमती आभूषण सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव जारी कर दिये गए हैं। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन शहर में सोने के भाव में गिरावट आई है तो वहीं चांदी के भाव स्थिर रहे हैं। गिरावट के बाद सोने के भाव 51 हजार के नीचे आ गया है। वहीं, चांदी का भाव 57 हजार के करीब बना हुआ है। अगर आप कीमती आभूषण खरीदने या फिर निवेश करने का मन बना रहे हैं तो आज दिन आपके लिए किफायती रहेगा।

न्यूजट्रैक पर देखें कीमती आभूषण का भाव

सर्राफा बाजार से सोना और चांदी को खरीदने पहले आपको इसके भाव की जानकारी होना अति जरूरत है,ताकि आपको इसके सही भाव की जानकारी हो। न्यूजट्रैक पर लखनऊ के आज के सोना और चांदी के लेटेस्ट भाव अपडेट कर दिये हैं। आप यहां भाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आज का सोना चांदी का रेट

लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन के मुताबिक, सोमवार को 24 कैरेट सोने के भाव में 170 रुपए की गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद यह 50,990 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। इससे पहले कल यह 51,160 रुपए पर था। 22 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपए की गिरावट आई है,जिसके बाद यह 46,750 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया है। इससे पहले कल इसका भाव 46,900 रुपए पर था। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। आज 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 57,750 रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं भाव

ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को भी भाव जारी नहीं किए जाते हैं। अगर आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानना है तो 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते है। कुछ समय बाद आपके फोन में एसएमएस के जरिए लेटेस्ट सोना और चांदी के भाव की जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story