×

Gold Silver Rate Today Lucknow: लखनऊ में कीमती आभूषण के बढ़े भाव, जानिए 10 ग्राम सोने का क्या है भाव?

Gold Silver Rate Today Lucknow: महंगा होने के बाद सोना और चांदी अब लखनऊ में इस भाव पर मिलेगा।

Viren Singh
Written By Viren Singh
Published on: 5 Nov 2022 6:37 AM GMT
Gold Silver Rate Today Lucknow
X

Gold Silver Rate Today Lucknow (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Rate Today Lucknow: राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य शहरों के कीमती आभूषण सोना और चांदी के भाव जारी कर दिये गए हैं। शनिवार को शहर में सोना और चांदी के भाव में तेजी आई है। इस तेजी के बाद सोना 51 हजार के पार पहुंच गया है तो वहीं, चांदी 60 हजार के पार चली गई है। बीते एक दिन कीमती आभूषण में सबसे अधिक भाव चांदी में बढ़े है। इस दौरान करीब 1 हजार रुपये चांदी महंगी हुई है। ऐसे में अगर आप सोना चांदी को खरीदने जा रहे हैं तो आज अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी।

न्यूजट्रैक टीम हर दिन कीमती आभूषण के भाव की देती जानकारी

आपको बता दें कि कीमती आभूषणों की खरीदारी करने से पहले इसके सही दाम की जानकारी होना बहुत जरूरी है। न्यूजट्रैक की टीम आपको विशेष ध्यान रखती है। इसलिए हर दिन सर्राफा बाजार में जारी होने वाले सोना-चांदी के भाव बेवसाइट में अपटेड करती है, ताकि इधर-उधर सोना-चांदी के भाव के लिए भटकना न पड़े। एक जगह सही भाव की जानकारी मिल जाए। न्यूजट्रैक पर शुक्रवार को 24-22 कैरेट सोना व 999 प्योरिटी वाली चांदी के भाव अपडेट कर दिये गये हैं।

सोना चांदी का भाव

लखनऊ सर्राफा बाजार एसोसिएशन के मुताबिक, शहर में 24 कैरेट सोने के भाव में 1000 रुपये की तेजी आई है और यह 51,440 रुपये प्रति 10 दाम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोने के भाव में 900 रुपये की तेजी आई है और यह 47,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी 500 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 60,500 रुपये प्रतिकिलो पर ट्रेड कर रही है।

कल के सर्राफा बाजार का भाव

इससे पहले शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 51,440 और 22 कैरेट सोने क भाव 47,150 रुपये प्रति 10 दाम पर था। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 60,500 रुपये प्रतिकिलो था।

सोने की शुद्धता मापने का पैमाना

ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है और वह हॉलमार्क का निशान है। इसमें ज्वेलरी की शुद्धता पहचानी जाती है। इसमें एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 लिखा होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा और 14 कैरेट की ज्वेलरी में 585 लिखा होता है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story