Lucknow News: स्ट्रीट डॉग्स तक पहुंच गया गोल्फ क्लब का विवाद, रिटायर आईएएस ने थाने में दी तहरीर

Lucknow News: पहले संगीता थापर ने क्लब के कैप्टन और अन्य पदाधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया, अब रिटायर आईएएस सत्येंद्र सिंह ने भी संगीता के पक्ष में इन्हीं पदाधिकारियों के खिलाफ पशु क्रूरता के आरोप में तहरीर दी है।

Sunil Mishraa
Published on: 20 Jan 2023 8:51 AM GMT (Updated on: 20 Jan 2023 8:51 AM GMT)
Lucknow News
X

Lucknow News (Newstrack)

Lucknow News: गोल्फ क्लब के आधिपत्य को लेकर शुरू हुआ विवाद अब स्ट्रीट डॉग्स तक पहुंच गया है। क्लब की सदस्य संगीता थापर के निष्कासन के बाद मामला थाने तक चला गया। पहले संगीता थापर ने क्लब के कैप्टन और अन्य पदाधिकारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया, अब रिटायर आईएएस सत्येंद्र सिंह ने भी संगीता के पक्ष में इन्हीं पदाधिकारियों के खिलाफ पशु क्रूरता के आरोप में तहरीर दी है। लखनऊ के सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ क्लब में अधिपत्य को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। पिछले साल 25 नंबर को जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान के सदस्यों और पदाधिकारियों में विवाद हो गया था।

यह मामला अभी शांत नहीं हुआ था की संगीता थापर की एक शिकायत ने और बड़ा बवाल खड़ा कर दिया। संगीता का आरोप है की उनके साथ कई महीने से अभद्रता की जा रही है। इसी बीच कैप्टन आदेश सेठ और सचिव लबीर सिंह बिष्ट ने उन्हें क्लब की सदस्यता से निष्कासित कर दिया।

कुत्तों को खाना खिलाने से शुरू हुआ विवाद थाने पहुंचा

संगीता थापर ने गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है की कई साल से वो गोल्फ कोर्स में रह रहे कुत्तों को खाना खिला रही हैं। लेकिन अचानक कैप्टन और सचिव ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जब उन्होंने कानून का हवाला देकर कुत्तों को खाना देना जारी रखा तो उन्हें निष्कासित कर दिया गया। उनका यह भी आरोप है की उनके साथ काफी दिनों से अभद्रता की जा रही है। उनकी गतिविधियों की रेकी करने के लिए पदाधिकारियों ने एक लड़की को उनके पीछे लगा रखा था।

संगीता के पक्ष में उतरे रिटायर्ड आईएएस ने की शिकायत

संगीता के निष्कासन के बाद क्लब के सदस्यों में दो गुट खड़ा हो गया। एक तरफ मौजूदा आईएएस और आईपीएस अफसरों की लॉबी है तो दूसरी ओर लंबे समय से क्लब के सदस्य रिटायर्ड हो चुके अफसर हैं। संगीता के निष्कासन से रिटायर्ड अफसरों ने काफी गुस्सा है। इन्हीं में से एक रिटायर आईएएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने भी गौतमपल्ली थाने में तहरीर दी है। उन्होंने लिखा है की पदाधिकारियों का रवैया पशु सुरक्षा कानून के खिलाफ है। पालतू और स्ट्रीट डॉग्स के लिए बकायदा नियम है की उन्हें खाना देने से नही रोका जा सकता है। बावजूद इसके पदाधिकारी मनमानी कर रहे हैं। गौतमपल्ली इंस्पेक्टर का कहना है की वर्चस्व की लड़ाई में अफसर एक दूसरे के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story