×

Gonda News: ब्लॉक प्रमुख चुनाव का बिगुल बजा, निर्वाचन अधिकारी ने ब्लॉकवार नियुक्त किए एआरओ

Gonda News: उत्तर प्रदेश के ब्ल़ॉक प्रमुख चुनाव का बिगुल बज चुका है।

Tej Pratap Singh
Report Tej Pratap SinghPublished By Divyanshu Rao
Published on: 6 July 2021 11:10 AM GMT
Gonda News
X

मतदान की प्रतिकात्मक फोटो- सोशल मीडिया

Gonda News: उत्तर प्रदेश के ब्ल़ॉक प्रमुख चुनाव का बिगुल बज चुका है। गोंडा जिले में क्षेत्र पंचायत के अतर्गत के 15 ब्लॉक प्रमुख और उप ब्लॉक प्रमुख की अधिसूचना जारी कर दी गई है।जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम ने ब्लॉकवार आरक्षण और सहायक रिटरनिंग अफसरों की नियुक्ति कर दी है। जिला निर्वाचन प्रमुख क्षेत्र पंचायत ने मार्कण़्डेय शाही ने बताया कि क्षेत्र पंचायत मुजेनहना को छोड़कर जिले शेष 15 विकास खण्डों में निर्वाचन हेंतु 8 जुलाई को 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया होगी। वहीं 9 जुलाई को 11 से 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन रद्द कर सकते हैं। 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 11 बजे से 3 बजे तक मतदान होंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि गोंड़ा के मुजेहना ब्लॉक को छोड़कर शेष सभी ब्लॉक प्रमुख में चुनाव होंगे। निर्वाचन अधिकारी ने गोंड़ा जिले में ब्लॉक प्रमुख सीटों पर आरक्षण सूची की भी घोषणा की।

ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए आरक्षित सीटों की सूची

1.पण्डरी कृपाल अनुसूचित जाति महिला

2.झंझरी महिला,

3.इटियाथोक अनारक्षित,

4.रूपईडीह महिला,

5.हलधरमऊ अनारक्षित,

6.परसपुर महिला,

7.करनैलगंज अन्य पिछड़ा वर्ग महिला,

8.नवाबगंज अनारक्षित,

9.बेलसर अनारक्षित,

10.वजीरगंज अन्य पिछड़ा वर्ग,

11.मनकापुर अनुसूचित जाति,

12.छपिया अनुसूचित जाति

13.कटरा बाजार अनारक्षित,

14.तरबगंज

15.बभनजोत में प्रमुख पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हुई है।

सभी ब्लॉकों के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है। जिसमें जिला पूर्ति अधिकारी वीके महान को ब्लॉक पण्डरीकृपाल, एक्सईएन बाढ़ खण्ड बीएन शुक्ला को झंझरी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम निर्माण खण्ड श्रीराम गुप्ता को इटियाथोक, एक्सईएन जल निगम मुकीम अहमद को रूपईडीह, जिला उद्यान अधिकारी मृत्युन्जय कुमार सिंह को हलधरमऊ, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह को परसपुर, पीओ डूडा विनोद कुमार सिंह को कटरा बाजार, एक्सईएन सरयू खण्ड-1 सतीश कुमार को करनैलगंज, सहायक निरीक्षण निबंधन स्टाम्प मनोज कुमार श्रीवास्तव, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग मंगलेश सिंह पालीवाल को बेलसर, एसओसी जगदीप यादव को तरबगंज, जिला गन्ना अधिकारी ओपी सिंह को वजीरगंज, अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-2 आरवीके सिंह को मनकापुर, अधिशासी अभियन्ता पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड देवेन्द्रमणि को छपिया, डीडी एगीकल्चर डा. मुकुल तिवारी को बभनजोत को एआरओ बनाया गया है।

आपको बता दें कि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार और अधिशासी अभियंता सरयू ड्रेनेज खण़्ड-3 दिनेश कुमार अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-2 मनोज कुमार तथा अधिशासी अभियन्ता सरयू ड्रेनेज खण्ड-पंचम नजीमुद्दीन हसन को बतौर एआरओ रिजर्व रखा गया है।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story